Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Top News Today Verify mafia and direct attachment action news including two accidents

Varanasi News Today: माफिया का सत्यापन कर करें कुर्की की कार्रवाई का निर्देश, दो हादसे समेत पढ़ें प्रमुख खबरें

Wed, 18 Feb 2026 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 01:22 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने कहा कि चिह्नित माफियाओं और उनके परिजनों की अर्जित संपत्तियों का सत्यापन कर जब्ती व कुर्की करें। 

विज्ञापन
Varanasi Top News Today Verify mafia and direct attachment action news including two accidents
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने मंगलवार को गोमती जोन के थाना प्रभारी के साथ कार्यों की समीक्षा की। गोमती जोन कार्यालय में उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। इस दौरान गैंगस्टर एक्ट, गुंडा और एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन


कहा कि चिह्नित माफियाओं और उनके परिजनों की अर्जित संपत्तियों का सत्यापन कर जब्ती व कुर्की करें। वांछित व फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं। लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर नियमित बैठक करेंष। साथ ही समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


डीसीपी आकाश पटेल ने पशु तस्करों से संबंधित प्रकरणों में कठोर कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी व सक्रिय सूचना तंत्र बनाए रखने के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की संख्या, वर्तमान निवास, गतिविधियों और आजीविका का सत्यापन कर निगरानी रखने और लूट में वांछित आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी करें। जन शिकायतों व आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक भी थाने पर में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला घायल
सेंट्रल जेल रोड पर सनबीम वरुणा स्कूल के पास मंगलवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार पूर्णिमा जायसवाल (77) घायल हो गईं। कार सवार डॉ. पुनीत जायसवाल और दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। कैंट पुलिस ने आरोपी ट्रक को सीज किया है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सनबीम वरुणा के परिसर से निकले ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। डॉ. पुनीत की मां को भिखारीपुर के निजी अस्पताल भेजा गया। कार में 13 और सात साल के बच्चे बैठे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया। डॉ. पुनीत की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव में मंगलवार को मैजिक की टक्कर से बाइक सवार सुरेंद्र पटेल (47) घायल हो गए। घायल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मैजिक चालक भाग निकला।

शोरूम में कार्यरत युवती पर 5.60 लाख रुपये हड़पने मामले में प्राथमिकी दर्ज
पुराने वाहन शोरूम में कार्यरत युवती पर 5.60 लाख रुपये हड़पने के मामले में मंगलवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर, दौलतपुर निवासी अवनीश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पहड़िया के मिश्रा पेट्रोल पंप के पास ‘बाइक बाजार’ नाम से पुराने वाहनों का शोरूम चलाता है। 

ढाई साल पहले उन्होंने शिवपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी सोनम जायसवाल को मासिक वेतन पर हिसाब-किताब देखने के लिए रखा था। शुरुआती दिनों में ऑडिट के दौरान लेखा-जोखा सही मिलने पर उस पर भरोसा करना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार, दो महीने पहले जब जनवरी 2025 से अब तक के खातों का मिलान किया गया तो 5,60,907 रुपये की कमी मिली। 

आरोप है कि पूछताछ में संबंधित कर्मचारी ने पारिवारिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए फर्म के पैसे अपने पास रखने की बात स्वीकार की। यह भी आरोप लगाया गया कि जनवरी 2025 से पहले भी खातों में गड़बड़ी की गई है। एक वर्ष के भीतर पांच लाख रुपये लौटाने का समझौता हुआ था, लेकिन तय समय में धनराशि वापस नहीं की गई। बाद में 20-30 हजार रुपये प्रतिमाह किस्त के रूप में भुगतान करने का सुलहनामा भी हुआ, परंतु कई माह बीतने के बाद भी कोई रकम नहीं दी गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos

आठ लाख का कपड़ा मंगाकर नहीं किया भुगतान
आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा निवासी कपड़ा कारोबारी इकलाख अहमद ने कोलकाता के मनीष मुकीम के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इकलाख ने पुलिस को बताया कि मनीष की फर्म से उनका लेनदेन पूर्व में चलता था। 8,07,952 लाख का कपड़ा ट्रांसपोर्ट से मनीष मुकीम को भेजा। फर्म की ओर से जो चेक मिला उसे जब बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। बाद में मनीष ने पैसा देने से भी इन्कार कर दिया। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

बीएचयू अस्पताल में प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेडेंट हटाए गए, विरोध में उतरे कर्मचारी
बीएचयू अस्पताल में प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद पर तैनात प्रकाश चंद्र शर्मा को उनके इस पद की जिममेदारी से हटा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कुछ महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद इसकी जांच के आधार पर की गई है। उधर कार्रवाई की जानकारी होने के बाद इसके विरोध में अस्पताल के कुछ कर्मचारी आईएमएस बीएचयू के निदेशक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसको गलत कदम बताया।

बीएचयू अस्पताल में डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद पर तैनात प्रकाश चंद्र शर्मा पर पिछले दिनों अस्पताल की महिला नर्सिंग आफिसर ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की थी। मामले मेें पिछले दिनों सीजेएम के आदेश में लंका थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके अलावा एक अन्य महिला नर्सिंग आफिसर ने भी प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी।

शिकायतों के आधार पर विश्वविद्यालय स्तर पर हुई जांच के बाद ही प्रकाश चंद्र शर्मा को प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद से हटाने की कार्रवाई की गई है। इधर कार्रवाई की जानकारी होने के बाद प्रकाश के समर्थन में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे अस्पताल के कुछ कर्मचारी आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार से मिलने उनके कार्यालय गए। यहां उन्होंने निदेशक से बातचीत कर इस तरह की कार्रवाई को गलत बताते हुए इस कार्रवाई को वापस लेने की मांग रखी। कर्मचारियों ने जानबूझकर प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट को फंसाने की बात कही। निदेशक ने कर्मचारियों से विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का हवाला दिया।
 
क्या बोले अधिकारी
प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट प्रकाश चंद्र शर्मा को इस पद से हटाने की सूचना मुझे भी ईमेल के माध्यम से मिली है। कुछ कर्मचारी कार्रवाई के विरोध में मुझसे मिलने आए थे, उनको बताया गया कि कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई है। ऐसे में इस प्रकरण में कोई भी बात केंद्रीय कार्यालय में सक्षम अधिकारियों के पास जाकर करनी चाहिए। इसके बाद सभी कर्मचारी लौट गए। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

एफआईआर न दर्ज होने पर सीडीपीओ ने डीपीओ से की कार्रवाई की मांग
चौबेपुर क्षेत्र के जयरामपुर तरयां, रमगढ़वा, खुटहना सहित छह आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है। सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय ने डीपीओ डीके सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। सीडीपीओ ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की गई। केंद्र भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया है। जबकि नीचे का लगा हुआ है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टया संदिग्ध मामलों की जांच की जाती है। पुष्ट होने पर ही प्राथमिकी दर्ज की जाती है।  

चार दिन से लापता युवक का कपड़ा, जूता गंगा पुल पर मिला, अनहोनी की आशंका
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राजकुमार सोनकर (24) पिछले शुक्रवार को शाम में घर से निकला, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। रविवार को बभनपुरा रिंग रोड गंगा पुल पर राजकुमार का कपड़ा, जूता देखकर अनहोनी की आंशका जताई गई है। प्रधान संजय कुमार सोनकर ने बताया कि राजकुमार सोनकर शुक्रवार को शाम को बिना किसी को बताए घर से निकला और लौटा नहीं है। रविवार को चचेरे भाई राजू सोनकर ने बभनपुरा गंगा पुल के किनारे उसका शर्ट, जैकेट व जूता देखा तो परिजनों को सूचना दी। गंगा नदी में कूदने की भी आशंका जताई। राजकुमार की मां विद्या देवी की सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी रोशन राय ने गंगा किनारे नाव से खोजबीन की। परिजन भी खोजबीन में जुटे हैं। अभी तक राजकुमार की कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ से भी मदद ली जा रही है। 

जमीन के विवाद में दंपती की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा यादव बस्ती में जमीन के विवाद में दंपती की पिटाई कर दी। पिंडरा निवासी रामजनम यादव ने पुलिस को बताया कि भाई दशरथ यादव ने जमीन विवाद को लेकर पत्नी सुनीता यादव को पीटा। बीचबचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया। थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव में मंगलवार को मैजिक की टक्कर से बाइक सवार सुरेंद्र पटेल (47) घायल हो गए। घायल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मैजिक चालक भाग निकला।
 
जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव के बिंद बस्ती में मंगलवार को जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। उर्मिला बिंद गढ़वाली धाम मिर्जापुर निवासी अपने रिश्तेदारी में आई थी। मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पर घायल हो गई। राजन बिंद भी घायल हो गया है।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष से चार-चार लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिक दर्ज की गई है। 17 जनवरी को पड़ोस के चित्रसेनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर फावड़े से हमला किया गया। जिसकी दो दिन बाद बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 17 फरवरी को ठटरा गांव में मारपीट के दौरान बचाव करने गई महिला के सिर पर हमला किया गया। 

एफआईआर न दर्ज होने पर सीडीपीओ ने डीपीओ से की कार्रवाई की मांग
चौबेपुर क्षेत्र के जयरामपुर तरयां, रमगढ़वा, खुटहना सहित छह आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है। सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय ने डीपीओ डीके सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। सीडीपीओ ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की गई। केंद्र भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया है। जबकि नीचे का लगा हुआ है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टया संदिग्ध मामलों की जांच की जाती है। पुष्ट होने पर ही प्राथमिकी दर्ज की जाती है। 

चार दिन से लापता युवक का कपड़ा,जूता गंगा पुल पर मिला, अनहोनी की आशंका
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राजकुमार सोनकर (24) पिछले शुक्रवार को शाम में घर से निकला, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। रविवार को बभनपुरा रिंग रोड गंगा पुल पर राजकुमार का कपड़ा, जूता देखकर अनहोनी की आंशका जताई गई है। प्रधान संजय कुमार सोनकर ने बताया कि राजकुमार सोनकर शुक्रवार को शाम को बिना किसी को बताए घर से निकला और लौटा नहीं है। रविवार को चचेरे भाई राजू सोनकर ने बभनपुरा गंगा पुल के किनारे उसका शर्ट, जैकेट व जूता देखा तो परिजनों को सूचना दी। गंगा नदी में कूदने की भी आशंका जताई। राजकुमार की मां विद्या देवी की सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी रोशन राय ने गंगा किनारे नाव से खोजबीन की। परिजन भी खोजबीन में जुटे हैं। अभी तक राजकुमार की कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ से भी मदद ली जा रही है। संवाद

जमीन के विवाद में दंपती की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा यादव बस्ती में जमीन के विवाद में दंपती की पिटाई कर दी। पिंडरा निवासी रामजनम यादव ने पुलिस को बताया कि भाई दशरथ यादव ने जमीन विवाद को लेकर पत्नी सुनीता यादव को पीटा। बीचबचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया। थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed