फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi to Delhi Vande Bharat Express will not run for 45 days

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वंदे भारत एक्सप्रेस 45 दिनों तक नहीं चलेगी, इस तारीख से होंगे आरक्षण

Fri, 05 Feb 2021 01:13 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 05 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Varanasi to Delhi Vande Bharat Express will not run for 45 days
vande bharat express

वाराणसी के कैंट स्टेशन से तीन ठहराव में नई दिल्ली पहुंचाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सपेस में 14 फरवरी के बाद आरक्षण नहीं होगा और 45 दिनों के बाद एक अप्रैल से इस ट्रेन में आरक्षण यात्री करा सकेंगे। ट्रेन के कोच की ओवरहालिंग के लिए इस रैक को लखनऊ और नई दिल्ली स्थित वर्कशाप में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे नई दिल्ली के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि मरम्मत और ओवरहालिंग को देखते हुए 45 दिनों तक नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन रद्द रहेगा। एक अप्रैल से पुन: यह ट्रेन वापस ट्रैक पर उतरेगी। यात्रियों को परेशानियां नहीं हो इसके लिए तेजस एक्सप्रेस के रैक को चलाने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय रेल अधिकारियों के अनुसार सेमी हाईस्पीड ट्रेन जब से नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर लगाया गया तब से ओवरहालिंग के लिए नहीं भेजा गया। जबकि नियमत: 18 माह पूरे होने या फिर छह लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद ट्रेन के रैक को वर्कशाप में ओवरहालिंग के लिए भेजना जरूरी होता है। कोरोना काल के चलते ऐसा नहीं हो सका। वर्कशाप में ट्रेन के बोगी, व्हील, सस्पेंसन सिस्टम आदि को अलग-अलग करके बकायदे उसकी ओवरहालिंग की जाएगी।

विज्ञापन

लाकडाउन के दौरान 173 दिन तक थी लॉक

नई दिल्ली-वाराणसी के बीच सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत का ट्रायल रन 2 फरवरी 2019 को हुआ था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे फरवरी के दूसरे सप्ताह में हरी झंडी दिखाई थी। लाकडाउन के दौरान यह ट्रेन 173 दिन तक बंद रही और 12 सिंतबर 2020 से फिर यह ट्रेन ट्रैक पर लौटी। कैंट स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन अपराह्न तीन बजे खुलती है और प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। बनारस से नई दिल्ली चेयरकार का किराया 1440 रुपये प्रति यात्री तो वहीं एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2925 रुपये है। सप्ताह में सोमवार और बृहस्पतिवार को छोड़ बाकी सभी दिन इस ट्रेन का संचालन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed