फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi to delhi many train cancelled for few two days

जरूरी खबरः बनारस से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें दो दिन के लिए रद्द

Sun, 10 Sep 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 10 Sep 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
varanasi to delhi many train cancelled for few two days
टिकट कैंसिल कराने के लिए काउंटरों पर दिन भर लगी रही भीड़ - फोटो : self
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यार्ड परिसर तथा इसके समीप हो रहे ट्रैक के काम के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी और पूर्वा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दो दिन से तीन दिन तक के लिए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही कई ट्रेनें बदले रूट से चलाई जा रही हैं। कई ट्रेनें शनिवार को भी निरस्त रहीं। नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। यह ट्रेन रविवार को भी कैंसिल रहेगी। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसी तरह राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहीं। ये दोनों ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहेंगी। नई दिल्ली से चलने वाली श्रमजीवी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को कैंसिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस भी शनिवार को निरस्त रही। रविवार को नई दिल्ली से चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस रविवार को और नई दिल्ली से चलने वाली यही ट्रेन मंगलवार को कैंसिल रहेगी।

वहीं, शनिवार को वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ को बदले मार्ग से चलाया गया, जिसके चलते ये ट्रेनें घंटों देरी से वाराणसी पहुंचीं। 
 

कैंट स्टेशन पर मची रही अफरातफरी

varanasi to delhi many train cancelled for few two days
Indian Railway
ट्रेनें रद्द होने और विलंबित होने की वजह से कैंट स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मची रही। पूरे दिन टिकट कैंसिल कराने के लिए करेंट काउंटर और आरक्षण काउंटर पर भीड़ लगी रही।

मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल खंड पर ट्रैक की मरम्मत के चलते पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर को निरस्त करने का फैसला किया है। यह ट्रेन 10 सितंबर से अगली सूचना तक रद्द रहेगी।
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने ट्रैक की मरम्मत के बाद इस रूट पर ट्रेनें तेज गति से संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed