{"_id":"596b91de4f1c1b2f088b4604","slug":"varanasi-to-colombo-flights-from-four-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम का श्रीलंका से किया वादा पूरा, वाराणसी से कोलंबो हवाई सेवा इतने अगस्त से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का श्रीलंका से किया वादा पूरा, वाराणसी से कोलंबो हवाई सेवा इतने अगस्त से
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी वर्ष मई में श्रीलंका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वायदा किया था, उसको क्रियान्वित करने के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चार अगस्त से वाराणसी से कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है।
एयर इंडिया बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई से अड्डे चार अगस्त से वाराणसी-कोलंबो-वाराणसी के बीच सप्ताह में दो बार विमान सेवा शुरू करेगी। यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
उड़ान शुरू होने से दोनों देशोें के आपसी रिश्ते मधुर होंगे ही, पर्यटन कारोबारियों को भी फायदा होगा। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि ये उड़ाने प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को होंगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया का एबी-321 टाइप विमान संख्या एआई 271 वाराणसी से दोपहर 12:35 बजे कोलंबो के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर बाद 3:55 बजे वहां पहुंचेगा। इसी प्रकारी कोलंबो से शाम 4:55 बजे वाराणसी के लिए उड़ेगा और रात 8:20 बजे बावतपुर पहुंचेगा।

काशी और कोलंबो में मजबूत होगा रिश्ता
अब तक श्रीलंकन एयरलाइंस की ओर से पर्यटन सीजन में साप्ताहिक विमान सेवा शुरू की जाती थी। अब 26 जुलाई से 31 अक्तूबर तक श्रीलंकन एयरलाइंस की ओर से कोलंबो-वाराणसी-कोलंबो के बीच प्रत्येक बुधवार को एबी-320 टाइप विमान का परिचालन किया जाएगा।
हर बुधवार फ्लाइट संख्या यूएल 149 कोलंबो से उड़कर वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे पहुंचेगा। यही विमान यूए-150 के तौर पर वाराणसी से कोलंबो के लिए उड़ान भरेगा।
श्रीलंका से बड़ी संख्या में पर्यटक के साथ बौद्ध और तमिल अनुयाई सारनाथ सहित अन्य बौद्ध स्थलों और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इसके मद्देनजर मई में श्रीलंका यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने अगस्त से कोलंबो-वाराणसी के बीच विमान सेवा शुरू करने की बात कही थी।