{"_id":"58b5ccab4f1c1bce1c83095b","slug":"varanasi-to-allahabad-railway-track-will-become-electric-till-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी-इलाहाबाद ट्रैक का विद्युतीकरण 2018-19 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-इलाहाबाद ट्रैक का विद्युतीकरण 2018-19 तक
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बलिया-वाराणसी-इलाहाबाद रूट का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-इलाहाबाद के मौजूदा रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण सत्र 2018-19 तक पूरा कर लिया जाएगा। रूट के दोहरीकरण का कार्य 2020 पूरा हो जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बलिया-वाराणसी-इलाहाबाद सिटी रेल खंड के निरीक्षण के दौरान मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर दी।
उनके साथ वाराणसी के डीआरएम एसके कश्यप समेत कई अधिकारी भी थे।
बताया कि सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
उन्होंने मंडुवाडीह, सिटी रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों को देखा। इससे पहले महाप्रबंधक ने बलिया जं. रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल, वीआईपी कक्ष, प्रतीक्षालय, प्रसाधन आदि देखा। रखरखाव पर प्रसन्न्ता व्यक्त की। सुधार के लिए सुझाव दिया।
इसके बाद हरदत्तपुर और राजातालाब के बीच आरक्षित समपार संख्या-10 की जांच की।
कछवां रोड तथा कटका स्टेशनों के बीच गैंग संख्या 11 का निरीक्षण किया। गैंगमैनों से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर उनका तकनीकी ज्ञान परखा और पुरस्कृत किया। माधोसिंह स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधा से संबंधित विभिन्न स्थलों को देखा।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के बैरक का निरीक्षण भी किया।