{"_id":"5b8ac15b42c7924656043f78","slug":"varanasi-to-ahmedabad-indigo-air-service-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से अहमदाबाद के बीच इंडिगो की नई उड़ान सेवा शुरू, इतना है किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से अहमदाबाद के बीच इंडिगो की नई उड़ान सेवा शुरू, इतना है किराया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार से अहमदबाद के लिए नई विमान सेवा की शुरुआत की। पहले दिन अहमदाबाद से 110 यात्री आए और 108 यात्री वाराणसी से रवाना हुए।
वाराणसी एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए दूसरी विमान सेवा की जरूरत काफी समय से थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से उनके गृहनगर वाराणसी को यह विमान सेवा जोड़ेगी। इंडिगो का विमान 06ई719 शाम 5:25 बजे शाम अहमदाबाद से चलकर 7:25 बजे वाराणसी पहुंचेगा। फिर यही विमान 06ई721 बनकर 7:55 बजे वाराणसी से चलकर रात 10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा।
यह सेवा सप्ताह में छह दिन होगी। बेसिक किराया 3751 रुपये रखा गया है। हांलाकि वाराणसी अहमदाबाद के बीच स्पाइस जेट की विमान सेवा पहले से संचालित हो रही है। यह उड़ान सुबह 9:10 बजे आकर 9:55 बजे अहमदाबाद रवाना होती है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक अभिजीत ने बताया कि पर्यटन और व्यापार के दृष्टि से दोनों शहरों के बीच यात्रियों का आवगमन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस विमान सेवा की शुरुआत की गई है।