{"_id":"5a290a8e4f1c1bc1678c033b","slug":"varanasi-to-ahmedabad-flight-service-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संसदीय क्षेत्र से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, इतना है किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, इतना है किराया
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट के विमान को एयरपोर्ट पर दिया गया वाटर कैनन सैल्यूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा की शुरुआत बृहस्पतिवार से की गई। स्पाइस जेट के विमान को डीजीसीए (नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो) की सहमति मिलने के बाद यह सेवा शुरू की गई।
स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 971 अहमदाबाद से सुबह 7:30 बजे चलकर निर्धारित समय से 10 मिनट पहले सुबह 9:05 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। इस विमान से 165 यात्री आए। विमान को रनवे पर वाटर कैनन सैल्यूट देकर स्वागत किया गया।
विमान के एप्रन एरिया में पहुंचने पर एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय के नेतृत्व में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यात्रियों की अगवानी की। इनमें सहायक महाप्रबंधक कार्गो एसके चौहान, डिप्टी कमाडेंट सुब्रत झा, टर्मिनल मैनेजर संतोष चौबे, वरुण सिंह, विजय मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यही विमान जीएस 972 बनकर सुबह 9:55 बजे 166 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद के लिए उड़ा जो 11:59 बजे अहमदाबाद पहुंचा।
यह विमान सेवा रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संचालित होगी।
इकॉनामी क्लास का यह बोइंग विमान 189 सीटर है। स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि इसके संचालन से पूर्वांचल और गुजरात के व्यापारियों को लाभ होगा। इसका किराया लगभग 3600 रुपये रखा गया है।