फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ticket counter seven at Cantt railway station, only two running, passengers upset

Varanasi: कैंट रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर सात, चल रहे महज दो, यात्री परेशान, कब सुधरेंगे हालात ?

Sun, 13 Nov 2022 03:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 13 Nov 2022 03:23 PM IST
सार

वाराणसी स्टेशन पर दो माह पहले सभी अनारक्षित काउंटरों को बाहर बने यात्री आश्रय में शिफ्ट कर दिया गया। यहां सात काउंटर बनाए गए हैैं। लेकिन, इन काउंटरों का संचालन पूरी तरह से नहीं कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Varanasi Ticket counter seven at Cantt railway station, only two running, passengers upset
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए काउंटर की व्यवस्था तो कर दी गई है। लेकिन, सभी काउंटर ठीक से नहीं चल रहे हैं। शनिवार की दोपहर सात काउंटर में महज दो काउंटर ही चलते मिले। वहीं, टिकट के लिए यात्री कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे। 

विज्ञापन

वाराणसी स्टेशन पर दो माह पहले सभी अनारक्षित काउंटरों को बाहर बने यात्री आश्रय में शिफ्ट कर दिया गया। यहां सात काउंटर बनाए गए हैैं। लेकिन, इन काउंटरों का संचालन पूरी तरह से नहीं कराया जा रहा है। शनिवार की दोपहर 12:45 बजे महज दो ही काउंटर चल रहे थे। काउंटर नंबर चार और पांच पर यात्री कतार में खड़े थे। यात्रियों का कहना था कि यदि सभी काउंटर खोल दिया जाता तो आसानी से टिकट मिल जाता। वहीं, तीन एटीवीएम को हटा दिया गया है। ऐसे में अब यात्री आश्रय में चार ही एटीवीएम लगाए गए हैं। जहां टिकट लेने वालों की भीड़ लगी रहती है। 

विज्ञापन

Varanasi Ticket counter seven at Cantt railway station, only two running, passengers upset
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला।
दो सीसीटीवी कैमरे के भरोसे सुरक्षा
यात्री हाल में चार गेट बनाए गए हैं। जबकि रोजाना औसतन 14-15 हजार यात्रियों का टिकट बनता है। लेकिन, निगरानी के लिए महज दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो यात्री हाल तक को कवर नहीं कर पाते हैं। इतना ही नहीं, यात्री हाल में एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखते हैं।

यात्रियों की भीड़ को देखतेे हुए काउंटर खोले जाते हैं। इस समय तीन काउंटर चल रहे हैं। तीन एटीवीएम बार-बार खराब हो रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया है। इनके स्थान पर नए एटीवीएम खरीदे जाएंगे। यात्री आश्रय के आसपास दो सुरक्षा कर्मी रहते हैं। अभी और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।- गौरव दीक्षित, स्टेशन निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed