{"_id":"6afada87bfa62470d704e839","slug":"varanasi-three-people-including-auto-rickshaw-driver-injured-after-being-hit-by-truck-admitted-to-trauma-cente-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक समेत तीन घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक समेत तीन घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती
Mon, 16 Nov 2026 03:57 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:57 PM IST
सार
वाराणसी के रामनगर में टेंगरामोड़ स्थित भीटी पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ स्थित भीटी पुलिस चौकी के सामने सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में फंस गया। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजे गए घायल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घायलों में ऑटो चालक पंकज सोनकर (32) निवासी कबीरपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली शामिल हैं। जबकि अन्य दो घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
डिवाइडर में फंस गया ट्रक
ऑटो में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक डिवाइडर में जाकर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
