फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi this road again deeped due to rain

वाराणसी की यह सड़क छह दिन में तीसरी बार धंसी, इसी रास्ते से गुजरते हैं कांवरिया

Mon, 31 Jul 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 31 Jul 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
varanasi this road again deeped due to rain
हालात के लिए पीडब्ल्यूडी ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई पर फोड़ा ठीकरा - फोटो : अमर उजाला
 छह दिनों के अंदर गोदौलिया-गिरजाघर मार्ग पर रविवार को तीसरी बार सड़क धंसने से अफरातफरी मची। सुबह ढाई घंटे की जबरदस्त बारिश के दौरान फिर उसी दायरे में सड़क धंसी है, जहां दो दिन पहले गड्ढा पाटकर सड़क बनाई गई थी।
विज्ञापन


सावन सोमवार से ठीक पहले सड़क धंसने और आवागमन बाधित होने से नाराज महापौर रामगोपाल मोहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क मरम्मत में लापरवाही पर कार्यदायी संस्थाओं को जमकर फटकार लगाई। कहा कि जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने बार-बार सड़क धंसने के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


सड़क धंसने से गिरजाघर-गोदौलिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद होने से गंभीर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। सावन सोमवार के मद्देनजर कांवरियों का रेला शहर में पहुंचना शुरू हो गया है। अधिकतर कांवरिए इसी रास्ते बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाते हैं। दशाश्वमेध घाट जाने का भी यही प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आननफानन में मरम्मत शुरू करा दी गई है। यहां पर बीते मंगलवार को पहली बार दस फीट गहरा और तीस फीट लंबा गड्ढा हो गया था। अगले दिन बुधवार को जब इसे पाटा जा रहा था तो वहां कुछ मीटर के फासले पर फिर सड़क धंस गई थी। इसके बाद गोदौलिया से गिरजाघर के बीच जगह-जगह जेसीबी से सड़क को दबाकर देखा गया और नए सिरे से मरम्मत कराई गई।

बावजूद इसके रविवार को सड़क धंसने से सवाल उठ गए हैं। महापौर ने जल निगम और नगर निगम के अभियंताआें को हिदायत दी है कि सड़क की मरम्मत के साथ निगरानी सुनिश्चित कराई जाए। महापौर ने दशाश्मेध क्षेत्र में विश्वनाथ गली, त्रिपुरा भैरवी, राजेंद्र प्रसाद घाट का भी जायजा लिया।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई गडढे को ठीक से पाट नहीं रही है। इससे पीडब्ल्यूडी का भी नुकसान हो रहा है। दो बार सड़क बनाई गई। एक-एक ट्रक गिट्टी अंदर चली गई। अब गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई से कांपैक्टिंग का प्रमाण पत्र लेने के बाद ही पीडब्ल्यूडी सड़क बनाएगा। 

जल निगम को पता नहीं कैसे धंस रही सड़क

varanasi this road again deeped due to rain
नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने रविवार को शहर के कई इलाकों में निरीक्षण किया। इस दौरान  लापरवाही पर नगर निगम के अधिकारियों से जवाब तलब कर जोनल अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान गोदौलिया पर बार-बार सड़क धंसने पर नाराजगी जताई। इस बारे में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई/जल निगम के प्रबंधक एसके बर्मन से जानकारी ली तो वह कुछ भी नहीं बता सके।
उन्होंने सड़क धंसने से अनभिज्ञता जताई। इस पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। चेताया कि आगे से सड़क धंसी तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed