फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi this Petrol pump sealed on complaint of perturbation

70 रुपये का पेट्रोल लिया मगर फिर भी नहीं चली बाइक, पेट्रोल पंप सीज

Wed, 04 Jul 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Varanasi this Petrol pump sealed on complaint of perturbation
घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप सीज - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी का दुर्गाकुंड स्थित पेट्रोल पंप ‘दुर्गा ऑटो’(धर्म संघ के सामने) को मंगलवार की रात सीज कर दिया गया। घटतौली की शिकायत पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसको लेकर पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पेटोल पंप में दो मशीनें लगी हैं।
विज्ञापन


खोजवां का रहने वाला मनीष मिश्रा दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा ऑटो पर 70 रुपये का पेट्रोल लिया। मनीष का कहना है कि कुछ दूर जाते ही गाड़ी बंद हो गई। फिर से गाड़ी पेट्रोल पंप पर लेकर लौटा और पेट्रोल न देने की शिकायत की। उसका आरोप है कि इस पर वहां मौजूद मैनेजर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


100 नंबर पर शिकायत की जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी एडीएम सप्लाई राम सिंह को मौके पर भेजा। इधर इंडियन ऑयल व बॉट माप विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप की दोनों मशीनें, आठ नोजल की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी से निश्चित मानक के अनुरूप तेल निकलता पाया गया। शिकायत के आधार पर एडीएम सप्लाई ने पेट्रोल पंप को सीज कर दिया और जांच टीम गठित कर दी गई। बुधवार को यह टीम फिर से पेट्रोल पंप की जांच करेगी। उधर, इंडियन ऑयल के अधिकारियों का कहना है कि दोनों मशीनें ठीक पाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed