{"_id":"5b2e8c114f1c1bed778b59c5","slug":"varanasi-these-darogo-called-gangrape-victim-at-police-station-in-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस: दरोगा ने गैंगरेप पीड़िता को देर रात थाने बुलाया, कारण पूछने पर किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस: दरोगा ने गैंगरेप पीड़िता को देर रात थाने बुलाया, कारण पूछने पर किया दुर्व्यवहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाने के महमूरगंज इलाके की 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंग रेप के मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि घटना की जांच के नाम पर भेलूपुर थाने के एक दरोगा ने उनकी बेटी को रात 10:30 बजे घर से फोन कर बुलाया और आधी रात तक थाने में बैठाए रखा। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
पीड़िता की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात थाने से किसी महिला पुलिसकर्मी का फोन आया। वह अपनी बेटी को लेकर थाने पर पहुंचीं और रात में बुलाए जाने का कारण जानना चाहा तो दरोगा ने उनकी बेटी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
दरोगा उनकी बात सुनने के बजाए बयान भी अपने मनमुताबिक लिख दिया। इसकी शिकायत एसपी सिटी से करने उनके कार्यालय भी गई थी। इस मामले में सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। ऐसी कोई शिकायत आई तो जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात युवकों ने एक नाबालिग के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया। क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपने घर में सोई हुई थी। पिता का आरोप है कि रात में युवक शकील और जहांगीर घर में घुस आए।
किशोरी ने विरोध किया तो युवकों ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गए। होश आने पर लड़की ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।
पिता बेटी को लेकर लोहता थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पिता की तहरीर पर युवकों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।