फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: There will not be any relaxation on the streets during Ramzan

वाराणसी : रमजान के दौरान गली-मुहल्लों में निकलने की भी नहीं होगी छूट 

Thu, 23 Apr 2020 08:49 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 23 Apr 2020 08:49 PM IST
सार

  • जिलाधिकारी ने मुस्लिम धर्मगुरूओं और मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
  • बाहर से कोई नमाजी हरगिज मस्जिद में नमाज पढ़ने नहीं जायेगा, जरूरतमंद रोजेदारों को जिला प्रशासन देगा किट

विज्ञापन
Varanasi: There will not be any relaxation on the streets during Ramzan
मुस्लिम धर्मगुरूओं और मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को कैंप कार्यालय सभागार में मुस्लिम धर्मगुरूओं और मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए लागू लॉक डाउन का पूरी कड़ाई से पालन और रमजान में रोजेदारों को रोजे में आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर चर्चा की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि रमजान के दौरान गली-मुहल्लों में निकलने की किसी को कत्तई कोई छूट नहीं है। हर मुहल्ले में 2-3 वालंटियर बनाकर लोगों को बाहर निकलने से रोकने की व्यवस्था कराई जाएगी। गरीब एवं जरूरतमंद रोजेदारों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्रियों की किट जिला प्रशासन द्वारा तैयार करायी जा रही है, जो वितरित किया जाएगा। इसके अलावा चिन्हित स्वंयसेवी संस्थाओं के द्वारा संबंधित थानों के सहयोग से भी आवश्यक खा़द्य सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मस्जिदों में वे लोग ही नमाज पढ सकेंगे, जो उन मस्जिदों में रहते हों। बाहर से कोई नमाजी हरगिज मस्जिद में नमाज पढ़ने नहीं जायेगा। बैठक में गुलाम यासीन के अनुसार वर्तमान मौसम में डायरिया व अन्य सीजनल बीमारियों का अधिक प्रकोप होता है, जिसके लिए जिला प्रशासन से पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए टीम के माध्यम से अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधा जरूरत पड़ने पर तत्काल मुहैया करायी जायेगी।

शहर में की जा रही नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ मुस्लिम बाहुल्य मुहल्लों में भी विशेष साफ-सफाई हेतु नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति एवं जलापूर्ति के लिए पहले से ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया है, यदि फिर भी कहीं कोई समस्या आती है तो संबंधित विभाग या कन्ट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।

धर्मगुरुओं ने कहा कि इस कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए लोग अपने घरों में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हालत में पालन करें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, नगर आयुक्त गौरांग राठी, अपर जिलाधिकारी (नगर) विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक(नगर) दिनेश कुमार सिंह, शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed