{"_id":"647ab62290db03ec710542a9","slug":"varanasi-the-fare-of-the-boats-plying-in-the-ganga-is-fixed-from-assi-ghat-to-namo-ghat-this-much-money-wil-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा में चलने वाली नावों का किराया तय, अस्सी घाट से नमो घाट तक देने होंगे इतने रुपये,पढ़ें रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा में चलने वाली नावों का किराया तय, अस्सी घाट से नमो घाट तक देने होंगे इतने रुपये,पढ़ें रेट लिस्ट
Sat, 03 Jun 2023 09:10 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 03 Jun 2023 09:10 AM IST
सार
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में पिछले दिनों नाविक संगठनों के साथ बैठक हुई थी। संगठनों से आपत्ति मांगी गई, फिर उसका तकनीकी परीक्षण कराया गया। ट्रायल रन सफल रहा तो दरें निर्धारित कर दी गईं।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम प्रशासन ने गंगा में चलने वाली नावों का किराया शुक्रवार को तय कर दिया है। काशी आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु अब अस्सी से नमोघाट आने और जाने का सफर नाव से 345 रुपये में तय कर सकेंगे। वहीं, ललिता घाट यानी गंगा द्वार से अस्सी घाट और नमोघाट आने जाने के लिए 175 रुपये खर्च करने होंगे। अब मनमाना किराया नहीं वसूला जा सकेगा। किराये की नई दरें शनिवार से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Khelo india: दूसरे दिन एसबीपीपीयू टीम ने मारी बाजी, आज समापन समारोह में सीएम और खेलमंत्री रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में पिछले दिनों नाविक संगठनों के साथ बैठक हुई थी। संगठनों से आपत्ति मांगी गई, फिर उसका तकनीकी परीक्षण कराया गया। ट्रायल रन सफल रहा तो दरें निर्धारित कर दी गईं। यह दरें आने व जाने दोनों तरफ के लिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि दशाश्वमेध घाट से गंगा द्वार के बीच अगर कोई यात्री नाव से अस्सी घाट या नमो घाट का सफर करता है तो उसे 175 रुपये किराया देना होगा। वहीं, मोटरबोट से आरती देखने के लिए दो घंटे का किराया 175 रुपये होगा। निर्धारित दरों का बोर्ड सभी घाटों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ये है किराया (आने-जाने का प्रति व्यक्ति)
345 रुपये - अस्सी घाट से नमो घाट तक
125 रुपये - हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट तक
175 रुपये - गंगा द्वार (ललिता घाट) से अस्सी घाट तक
175 रुपये - गंगा द्वार (ललिता घाट) से नमो घाट तक
175 रुपये - मोटरबोट से आरती देखने के लिए दो घंटे का किराया प्रति व्यक्ति