फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Teenager riding scooter dies after hit unidentified vehicle two friends hospitalized devastated

वाराणसी: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, दो दोस्त अस्पताल में भर्ती; परिजनों में कोहराम

Mon, 12 Oct 2026 03:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 03:22 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन दोस्त घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विकास की डीडीयू अस्पताल में मौत हो गई। उसके साथी आशीष और गंगा भर्ती हैं। विकास की मौत से बजरडीहा स्थित परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Varanasi Teenager riding scooter dies after hit unidentified vehicle two friends hospitalized devastated
विकास की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन दोस्त घायल हो गए। हादसे में सुदामापुर, बजरडीहा निवासी विकास (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दो साथी आशीष और गंगा अस्पताल में भर्ती हैं। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन


विकास के पिता सबलु ने बताया कि उनका बेटा रविवार को दोस्तों के साथ घर से निकला था। रास्ते में हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस से दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल पहुंचे। वहां बेटे की मौत की जानकारी मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


हादसे में विकास के दो अन्य साथी आशीष और गंगा भी घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और किशोर की मौत से गमगीन हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाई-बहन में बड़ा था विकास
विकास अपने परिवार में एक भाई और एक बहन में बड़ा था। उसकी छोटी बहन का नाम जोया है। किशोर की असमय मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है और परिजनों को इस हादसे से गहरा सदमा लगा है।

फुलवरिया में रविवार रात हुए हादसे के बाद तीनों दोस्तों के घायल होने की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस विकास को तत्काल अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों साथियों का उपचार जारी है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विकास की मौत से बजरडीहा स्थित उसके घर में शोक का माहौल है। परिजनों को हादसे की परिस्थितियों की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed