{"_id":"58871a4e4f1c1ba333cf4960","slug":"varanasi-surendra-patel-brothers-finally-were-able-to-save-the-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : टिकट बचाने में सफल रहे शिवपाल के करीबी पटेल बंधु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : टिकट बचाने में सफल रहे शिवपाल के करीबी पटेल बंधु
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Tue, 24 Jan 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल यादव के नजदीकी कहे जाने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र पटेल और उनके भाई महेंद्र पटेल अपनी सीट बचाने में आखिरकार कामयाब रहे। दोेनों सिटिंग विधायक हैं। सोमवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में सुरेंद्र पटेल और महेंद्र पटेल के अलावा अजगरा से लालजी सोनकर का नाम शामिल हैं।
लालजी सोनकर का नाम पूर्व में जारी शिवपाल और अखिलेश दोेनों की सूची में था। उधर, शिवपुर सीट पर सस्पेंस बना हुआ है। इस सीट पर पूर्व शिवपाल ने अवधेश पाठक और अखिलेश ने आनंद मोहन उर्फ गुड्डु यादव को टिकट दिया था।
जिले में सार सीटों पर सपा और चार सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो उत्तरी, दक्षिणी, कैंट और पिंडरा सीटें कांग्रेस को दी गई है। इन सीटों से दावेदारी कर रहे सपा नेताओं के टिकट काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
सपा ने पूर्व में पिंडरा से रामबालक पटेल, दक्षिणी से अशफाक अहमद डब्लू, कैंट से रीबू श्रीवास्तव और उत्तरी से ओपी सिंह को उम्मीदवार बनाया था। सभी सीटों पर प्रत्याशी शिवपाल यादव ने घोषित किए थे। जिनके टिकट कटे हैं वह तो नाराज हैं ही साथ में उनके समर्थकों में भी रोष है। हालांकि अभी कहीं से मुखर विरोध नहीं हुआ है।
पिंडरा सीट गठबंधन के चलते कांग्रेस के खाते में जाने से रामबालक पटेल के समर्थक निराश हैं। हालांकि पटेल का कहना है कि पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। कार्यकर्ताओं में एक उत्साह था, जिसे बनाए रखने में जरूर कुछ दिक्कतें आएंगी। हम जनता के बीच गत छह माह से रहे और आगे भी उनके दु:ख सुख में शामिल रहेंगे।
कैंट सीट से सपा की पूर्व घोषित प्रत्याशी रीबू श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तो मैं ही प्रत्याशी हूं और क्षेत्र में प्रचार कर रही हूं। पार्टी की ओर से टिकट न दिए जाने की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।