{"_id":"627a145c98ff4d3d3e1dcf81","slug":"varanasi-student-made-a-solar-water-cooling-system-device","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में बाइक पर पानी होगा ठंडा: काशी की बेटी ने बनाया कूलिंग सिस्टम डिवाइस, जितनी तेज धूप उतनी तेज होगा पानी ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में बाइक पर पानी होगा ठंडा: काशी की बेटी ने बनाया कूलिंग सिस्टम डिवाइस, जितनी तेज धूप उतनी तेज होगा पानी ठंडा
Tue, 10 May 2022 04:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 May 2022 04:45 PM IST
सार
बनारस की बेटी आंचल ने बाइक या साइकिल में फिट होने वाला ऐसा डिवाइस कूलिंग सिस्टम बनाया है जो चिलचिलाती धूप में पानी को ठंडा करता है। आंचल के पिता महाराष्ट्र के कल्याण में एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं।
विज्ञापन
काशी की बेटी आंचल ने बनाया कूलिंग सिस्टम डिवाइस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलचिलाती धूप में बाइक चलाने वाले लोगों को ठंडे पानी के लिए प्याऊ या कोल्डड्रिंक की दुकान खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। काशी की बेटी ने ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो साइकिल या मोटरसाइकिल में फिट हो सकेगी। डिवाइस की मदद से गाड़ी में फिट बोतल के पानी को सौर ऊर्जा से ठंडा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
निजी स्कूल में कार्यरत आंचल के पिता महाराष्ट्र के कल्याण में एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। आंचल ने बताया कि वह पीएम के मेक इन इंडिया से काफी प्रभावित हैं। उनकी वजह से ही डिवाइस तैयार की है।
विज्ञापन
आंचल ने बताया कि कूलिंग सिस्टम डिवाइस में सोलर कूलिंग फैन के साथ थर्मल कूलिंग प्लेट को लगाया गया है। पानी से भरी बोतल के ऊपर बेल्ट लगाने से थर्मल कूलिंग प्लेट पानी की बोतल के बाहरी सतह से चिपक जाती है। कुलिंग बेल्ट में सोलर प्लेट को जैसे ही धूप मिलती है, वह बोतल में भरे पानी को ठंडा करने लगता है। धूप जितनी तेज होगी पानी उतनी ही जल्दी ठंडा होगा।
विज्ञापन
अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटर करेगा मदद
आंचल के इनोवेशन में मदद करने वाले श्याम चौरसिया ने बताया कि कूलिंग बेल्ट को बेहतर बनाने के लिए मेरठ के अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटर एमआईईटी कॉलेज से मदद मिलेगी। ताकि आंचल के कूलिंग बेल्ट के आइडिया को बाजार में लाया जा सके।