{"_id":"5ab7ca584f1c1b5a598b600b","slug":"varanasi-ssp-suspend-chouki-incharge-who-call-for-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":" घूस मांगने का ऑडियो वायरल, चौकी प्रभारी को SSP ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस मांगने का ऑडियो वायरल, चौकी प्रभारी को SSP ने किया सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 25 Mar 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
up police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूस मांगने की ऑडियो क्लिप वायरल होने से चर्चा में आए वाराणसी के चितईपुर चौकी प्रभारी रामकृपाल सिंह को रविवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। इससे पहले शनिवार को रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय में की गई शिकायत पर दरोगा को लाइन हाजिर किया गया था।
लंका थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय जाकर राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी से शिकायत की थी कि चितईपुर चौकी प्रभारी को ट्रैक्टर, मैजिक, ऑटो संचालन से लेकर प्रत्येक मामले में पैसा चाहिए।
पैसा न देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने चितईपुर चौकी प्रभारी की ऑडियो क्लिप भी सुनाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री ने एडीजी जोन को फोन कर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
एडीजी जोन के निर्देश पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ भेलूपुर की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।