फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports:Medical unit will open at Cantt station within 10 days

Varanasi Sports:10 दिन के अंदर कैंट स्टेशन पर खुलेगी मेडिकल यूनिट

Tue, 09 Jul 2024 06:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports:Medical unit will open at Cantt station within 10 days
सफर के दौरान यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चिकित्सक का इंतजार नहीं करना होगा। 10 दिन के अंदर कैंट स्टेशन पर मेडिकल यूनिट खुल रही है। इसमें 24 घंटे चिकित्सक, नर्स और फार्मासिस्ट की तैनाती होगी। महिला यात्रियों की डिलिवरी के बाद टांके लगाने की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में यात्रियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा नहीं है। यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर रेलवे से संबद्ध निजी अस्पतालों से चिकित्सकों को बुलाना पड़ता है। मेडिकल यूनिट खुल जाने से चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्स आदि तैनात रहेंगे। 10 रुपये की पर्ची पर ही मरीजों की जांच होगी। गंभीर मामलों में ऑन काल चिकित्सकों को भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। किसी निजी अस्पताल से भी समझौता हो सकता है। स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि मुख्यालय स्तर से कैंट स्टेशन पर मेडिकल यूनिट के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इस माह में ही शुभारंभ होगा।
विज्ञापन



24 घंटे तैनात रहेगी एंबुलेंस
स्टेशन परिसर में ही 24 घंटे एंबुलेंस तैनात रहेगी। मेडिकल यूनिट की इस एंबुलेंस के जरिये गंभीर रोग के मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अब तक यह सुविधा नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहन या ऑटो से अस्पताल भेजा जाता है। ऐसी भी व्यवस्था हो रही है कि आसपास स्टेशन पर किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो एंबुलेंस के जरिये चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सकीय उपकरण से लैस होकर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed