{"_id":"66550eee73d2b61aba072c34","slug":"varanasi-sportsfirst-season-of-uttar-pradesh-kabaddi-league-from-july-11-kashi-kings-team-will-join-varanasi-news-c-20-vns1011-615939-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग का पहला सीजन 11 जुलाई से, शामिल होगी काशी किंग्स टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग का पहला सीजन 11 जुलाई से, शामिल होगी काशी किंग्स टीम
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) का पहला सीजन 11 से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगा। आयोजन यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से होगा। इसमें काशी का प्रतिनिधित्व काशी किंग्स टीम करेगी। यह जानकारी सोमवार को शहर के सेक्टर-27 स्थित एक होटल में यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन व एकेएफआई के संयुक्त सचिव और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य विनय कुमार सिंह ने की।
बताया कि लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें यमुना योद्धा, नोएडा निन्जा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, अयोध्या वॉरियर्स और गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित भारत के अन्य राज्यों से कुल 120 खिलाड़ी शामिल होंगे।
इसका प्रसारण टीवी चैनल पर भी किया जाएगा। यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर राहुल चौधरी ने बताया कि यूपीकेएल मेगा नीलामी 10 जून को नोएडा में की जाएगी। इसके अलावा यूपीकेएल ट्रॉफी टूर 2024 की रूपरेखा भी तैयार की गई है, जिसके तहत 20-25 दिनों की अवधि में ट्रॉफी को उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक प्रमुख शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, झांसी, आगरा, मथुरा, नोएडा आदि हैं। यह कार्यक्रम युवाओं में कबड्डी के प्रति जागरूकता और उत्साह उत्पन्न करने के लिए बनाया गया है।