{"_id":"66302c4607cf3c7dd00d5054","slug":"varanasi-sports-training-of-hockey-players-stopped-for-four-months-due-to-damage-to-astroturf-varanasi-news-c-20-vns1056-587847-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:एस्ट्रोटर्फ खराब होने से चार महीने से हॉकी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:एस्ट्रोटर्फ खराब होने से चार महीने से हॉकी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बंद
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, वहीं हॉकी के लिए बने एस्ट्रो टर्फ जर्जर हालत में है। टर्फ जगह-जगह फटने से फंसकर खिलाड़ी घायल हो रहे हैं। इससे चार महीने से हॉकी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बंद है। वैसे एस्ट्रो टर्फ के लिए बजट पास हो चुका है और अप्रैल से टर्फ लगाने का काम शुरू होना था। लेकिन निदेशालय से फाइनल अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है।
लालपुर स्टेडियम में 2013 में एस्ट्रो टर्फ लगाया गया था। इसकी मियाद पूरी हो चुकी है। टर्फ पांच वर्ष बाद इसे बदला जाता है। जगह-जगह फट चुके एस्ट्रो टर्फ में फंसकर हॉकी खिलाड़ी घायल हो रहे हैं। एस्ट्रो टर्फ जर्जर होने से चार माह से प्रशिक्षण नहीं हुआ है। हालांकि कुछ खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। एक खिलाड़ी ने बताया कि मार्च में दौड़ लगाते समय टर्फ के गैप में उनका पैर फंस गया और वह गिरकर घायल हो गए। खिलाड़ियों का कहना है कि पानी का छिड़काव करने वाली मशीन खराब है। पाइप से पानी भरने के बाद टर्फ पर फैलाया जाता है।
इस बारे में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि अप्रैल से हॉकी टर्फ बिछाने का काम शुरू किया जाना था। लेकिन निदेशालय से फाइनल एप्रूवल का इंतजार है।