फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: Swedish coach taught the nuances of football to students

Varanasi Sports:स्वीडिश कोच ने छात्रों को सिखाई फुटबाल की बारीकियां

Sun, 28 Apr 2024 05:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: Swedish coach taught the nuances of football to students
स्वीडन की सुपर कोच अकादमी के प्रशिक्षकों जोनास ओल्सन और जोनाथन ने शनिवार को यूपी कॉलेज, प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर और जगतपुर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों को फुटबाल की बारीकियां सिखाईं। इस दौरान दोनों कोचों ने नए खिलाड़ियों को बताया कि मैदान में फुटबाल खेलने के दौरान किस तकनीकी का इस्तेमाल करना चाहिए। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुरू की गई इस मुहिम के दौरान माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों को गेम चेंजर प्रोजेक्ट के माध्यम से पूर्व में सिखाई गई टेक्निक, व्यायाम, कौशल, टैक्टिस और स्किल का दोनों कोच ने मैदान में प्रदर्शन करके भी दिखाया। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रथम प्रशिक्षण जिले के विकास इंटरमीडिएट कॉलेज परमानंदपुर, नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा एवं सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज बसनी को दिया गया था। द्वितीय प्रशिक्षण के लिए सितंबर में पुनः स्वीडिश कोच वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed