फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: Shreyas Mishra of Varanasi defeated Ramanuj Mishra of Kanpur.

Varanasi Sports:वाराणसी के श्रेयस मिश्रा ने कानपुर के रामनुज मिश्रा को मात दी

Sun, 07 Jul 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: Shreyas Mishra of Varanasi defeated Ramanuj Mishra of Kanpur.
अकेलवां स्थित एक एकेडमी में चल रही यूपी अंडर-19 (Under-19) ओपेन इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप में शनिवार को कई मुकाबले हुए। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जिला शतरंज एसोसिएशन एवं वाराणसी रीजन ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है।
विज्ञापन

ओपेन ग्रुप के छठे चक्र की बाजी में वाराणसी के श्रेयस मिश्रा ने कानपुर के रामनुज मिश्रा को मात दी। जबकि टॉप बोर्ड पर गौतमबुद्ध नगर के हर्षित सिंह ने शाहजहांपुर के आयुष सक्सेना को हराया। हर्षित सिंह और श्रेयस मिश्रा 5-5 अंकों से संयुक्त रूप से बढ़त बना ली है। प्रयागराज के मोहम्मद हसनैन व अर्नव अग्रवाल तथा शाहजहांपुर के आयुष सक्सेना 5 अंकों से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी व माज इकबाल, आगरा के श्रेयस सिंह, भरत बंसल तथा कानपुर के श्रेष्ठ यादव 4.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वाराणसी की विधि एंजिलिना, केशव सिंघल और हरदेव सहाय तथा प्रयागराज के प्रबल पांडेय 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

बालिका ग्रुप के पांचवें चक्र की बाजी में वाराणसी की एशानी पाठक को कानपुर की तान्या वर्मा ने मात दी। कानपुर की साक्षी वर्मा ने गोरखपुर की दीपांजलि, वाराणसी की वैष्णवी ने प्रयागराज की संचिता यादव को परास्त किया। इस प्रकार कानपुर की साक्षी वर्मा व वाराणसी की वैष्णवी प्रकाश 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रयागराज की अर्चिता अग्रवाल और झांसी की पूर्वी राजपूत 3.5 अंक पर तीसरे स्थान पर हैं। वाराणसी की एशानी पाठक, समृद्धि तिवारी और यशस्वी पटेल, गोरखपुर की दीपांजलि श्रीवास्तव तथा प्रयागराज की संस्कृति यादव 3 अंकों के साथ तीसरे स्नान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed