{"_id":"669afda8658c93c89d0c9874","slug":"varanasi-sports-selection-trial-for-state-level-table-tennis-competition-today-and-tomorrow-varanasi-news-c-20-vns1056-668095-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Sports:राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Sports:राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आज और कल
विज्ञापन
यूपी टेबल टेनिस संघ की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मथुरा में खेली जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शनिवार और रविवार को लालपुर स्थित डॉ़ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगा।
जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव पारुल दीक्षित के अनुसार बालक और बालिका वर्ग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता दो से चार अगस्त तक संस्कृत विश्वविद्यालय मथुरा में प्रस्तावित है। इसमें वाराणसी मंडल की जूनियर बालक बालिका टीम खेलेगी। जिलास्तरीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 20 जुलाई को सुबह आठ बजे से और मंडलस्तरीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21 जुलाई को लालपुर स्टेडियम में होगा। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र, आधार और शैक्षणिक प्रमाणपत्र लाना होगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ी जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव पारुल दीक्षित और कोच गौरव प्रभाकर से संपर्क कर सकते हैं।