फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: Penalty shootout... Star Club became champion by 4-3, read the full story of the exciting matchVaranasi Sports: Penalty shootout... Star Club became champion by 4-3, read the full story of the exciting match

Varanasi Sports:पेनाल्टी शूटआउट... 4-3 से चैंपियन बना स्टार क्लब, पढ़ें रोमांचक मैच की पूरी कहानी

Tue, 23 Jul 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: Penalty shootout... Star Club became champion by 4-3, read the full story of the exciting matchVaranasi Sports: Penalty shootout... Star Club became champion by 4-3, read the full story of the exciting match
जिलास्तरीय फाइव ए साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम का फैसला सोमवार को पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें स्टार क्लब ने वाराणसी यूथ क्लब को 4-3 से शिकस्त देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव भरे इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में 15 मिनट तक नतीजा पहले जैसा ही रहा। 16वें मिनट में स्टार क्लब को पहली सफलता मिली। मिड फील्ड खिलाड़ी रितेश पटेल के पास पर राइट इन पोजिशन ईशान पटेल ने सीधा गोलकर स्टार क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई। तीन मिनट बाद 19वें मिनट में रौनक सिंह के क्रॉस पास पर नितिन ने गोल कर वाराणसी यूथ क्लब को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। सीटी बजने तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता का निर्णय करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। विजेता टीम की और से नितिन, लकी पटेल, रौनक सिंह, विशाल और दूसरी टीम की ओर से आयुष पटेल, ईशान पटेल, शुभम पटेल ने गोल किया। पांच गोल करने वाले ईशान पटेल को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed