फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports News UP Omveer shines despite defeat in Divyang Trophy named Best Batter and Man Series

वाराणसी के खेल समाचार: दिव्यांग ट्रॉफी में हार के बाद भी चमके यूपी के ओमवीर, बेस्ट बैटर व मैन ऑफ द सीरीज बने

Mon, 12 Oct 2026 11:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हार के बावजूद उत्तर प्रदेश के ओमवीर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें बेस्ट बैटर के साथ मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। सिगरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में छह राज्यों की 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्के लगाए और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Varanasi Sports News UP Omveer shines despite defeat in Divyang Trophy named Best Batter and Man Series
ओमकार, महताब और राजकुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया दिव्यांग एसोसिएशन की ओर से सिगरा स्टेडियम में हुई अखिल भारतीय सेवा संकल्प दिव्यांग ट्रॉफी का फाइनल रविवार को यूपी और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ। इसमें पश्चिम बंगाल ने यूपी टीम के 113 रन के लक्ष्य को 70 गेंद खेलकर सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस आठ विकेट से दिव्यांग क्रिकेट की ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन

 
यूपी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग चुनी और 18.5 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के ओमवीर ने 42 गेंद खेलकर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया। पश्चिम बंगाल के प्रनव, आरव, देवाशीष और मुदस्सिर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पश्चिम बंगाल की टीम ने 11.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के महेश साव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ओमवीर को बेस्ट बैटर और मैन ऑफ द सीरीज, पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी के मुदस्सिर को बेस्ट बॉलर व यूपी के खिलाड़ी जेपी सिंह को बेस्ट फील्डर का अवाॅर्ड दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजों का दम...
विदर्भ की दिव्यांग टीम के खिलाफ लक्ष्य के आधे रन भी नहीं बना सकी ओडिशा : प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में टॉस जीतकर विदर्भ ने पहले 15 ओवर में 105 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम को 11.4 ओवर में 51 रन पर समेट दिया। ओडिशा की टीम टारगेट के आधे रन भी नहीं बना सकी। विदर्भ के खिलाड़ी आयुष तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Trending Videos

Varanasi Sports News UP Omveer shines despite defeat in Divyang Trophy named Best Batter and Man Series
विजेताओं को ट्राॅफी देते मनसुख मांडविया। - फोटो : अमर उजाला

खेल दिव्यांगजनों के जीवन के सभी आयाम में सहायक : मनसुख मांडविया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर हुई सेवा संकल्प टी-20 ट्रॉफी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांगजन न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होते हैं बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से भी उन्हें संबल प्राप्त होता है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी भाजपा अशोक चौरसिया ने कहा कि काशी सदैव से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ योगदान देता रहा है, भाजपा सरकार में यह अपनी उन्नत स्थिति में है। इस अवसर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. संजय चौरसिया, सिद्धार्थ सिंह, स्वामी कृपानंद महाराज, अनिल शास्त्री, नवरत्न राठी, विमल जैन, रोशन द्विवेदी मौजूद रहे। 

34वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई जीत
औरसानगंज में खेली जा रही सनशाइन कप अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टेडियम इलेवन ने शिवपुर क्रिकेट क्लब को  रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया। रविवार को स्टेडियम एकादश के हर्ष यादव ने 34वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर 197 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। टीम को 35 ओवर 193 रन बनाने थे। हर्ष को उनके बेहतरीन हरफनमौला खेल (2 विकेट और 48 रन) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिवपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए रुद्रांश सिंह ने 91 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अथर्व सिंह ने 54 रनों का अहम योगदान दिया। स्टेडियम इलेवन की ओर से हर्ष यादव ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 1 मेडन रखकर 33 रन दिए और 2 विकेट झटके। जवाब में 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन ने 33.5 ओवरों में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाए और लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Varanasi Sports News UP Omveer shines despite defeat in Divyang Trophy named Best Batter and Man Series
प्रादेशिक बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचीं टीमें पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक बैडमिंटन प्रतियोगित - फोटो : अमर उजाला

अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल के पहले दिन हुए 3 मैच
बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के खेलकूद मैदान में रविवार को अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन तीन क्वालिफाइंग मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के पहले मैच में शीएट कॉलेज गहनी ने धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज 4-0 से हराया। दूसरे मैच में जीवनदीप महाविद्यालय ने डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोयेपुर 6-2 से हराया। तीसरे मैच में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने शीएट कॉलेज को 6-4 से हराया। सोमवार को महादेव और घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज के मध्य शुरू होगा। मुख्य अतिथि नामित विद्यापीठ की ओर से नामित पर्यवेक्षक प्रो. मीरा यादव उपस्थित रहीं। चयन समिति में प्रो. मृदुला व्यास, मो. मुशर्रफ खां, वीणा थे। प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक खेली जाएगी। 

प्रादेशिक बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचीं टीमें
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक बैडमिंटन प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वालिफाई के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इसमें वाराणसी के चार खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक तक खेली जाएगी। इसके महिला और पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता में 18 मंडल के 234 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

अंतिम दो मिनट में वाराणसी मंडल से छीन लिया सोना
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में रविवार को वाराणसी मंडल और अयोध्या मंडल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। अयोध्या मंडल की टीम ने अंतिम सात मिनट में दो गोल स्कोर कर वाराणसी मंडल के कब्जे से मैच छीन स्वर्ण पदक जीत लिया। चित्रकूट में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। हॉफ टाइम तक स्कोर 7-7 रहा। अंतिम दो मिनट मे अयोध्या की रानी ने लगातार दो गोल कर स्कोर 13-11 कर स्वर्ण पदक जीत लिया। 

नेशनल यूपी को मेडल दिलाने उतरेंगी दृष्टि
प्रदेशीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता में वाराणसी की दृष्टि यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आजमगढ़ के शिबली नेशनल इंटर कॉलेज में नौ अक्तूबर से चल रही प्रादेशिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को दृष्टि यादव ने वृक्षासन, त्रिकोणासन, नटराजासन और गरुड़ासन किया। 

बाधा दौड़ में सनी, लंबी कूद में प्रतिमा और ऊंची कूद में अनन्या ने मारी बाजी
एथलेटिक्स संघ की ओर से रविवार सुबह लालपुर स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर अंडर-14 और अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें लंबी कूद में प्रतिमा पटेल, ऊंची कूद में अनन्या पांडेय और बाधा दौड़ में सनी पाल ने प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कुल 13 खिलाड़ियों का चयन होगा। 

अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में सोहिब खान, ट्रायथलॉन-बी में हिमांशु यादव और ट्रायथलॉन-सी में प्रियांशु पाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। किड जैवलिन में रुद्र प्रताप सिंह ने 38.06 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान पाया। अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में अनन्या पांडेय, ट्रायथलॉन-B में आदित्य राय और ट्रायथलॉन-C में अद्विका सिंह प्रथम रहीं। किड जैवलिन में मंजुली गौड़ ने 18.07 मीटर के साथ पाया। 

काशी के तैराकों ने जीती चैंपियनशिप
राज्य स्तरीय शॉर्ट कोर्स सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन वाराणसी के तैराकों ने कुल 9 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल विजेता ट्रॉफी हासिल की। कोच सत्यम शर्मा के मार्गदर्शन में काशी के तैराकों ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन अनुराग आर सिंह ने 1500 और 200 मीटर फ्री स्टाइल में दो स्वर्ण पदक जीते। गायत्री ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत और 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीते। सत्यम साहनी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीता। 

अंगद विश्वकर्मा ने 50 और 100 मीटर बटरफ्लाई में दो रजत पदक जीते। कार्तिक साहनी ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य और रिया पटेल ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह और जिला तैराकी संघ के सचिव शंभू प्रसाद ने विजेताओं को बधाई दी।

42 स्वर्ण पदक जीतकर कराटे में चैंपियन बना वाराणसी
वाराणसी की टीम ने 11वीं आलोक तिवारी मेमोरियल कप ऑल यूपी ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में 42 पदकों के साथ खिताब अपने नाम किया। भदोही की टीम दूसरे स्थान पर रही।मिर्जापुर ने तीसरा, जौनपुर ने चौथा, गाजीपुर ने पांचवां और गोरखपुर ने छठा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जिलों के 463 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (एमएएमए) इंडिया के तत्वावधान में और ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल, खुशहाल नगर की मेजबानी में शनिवार को चैंपियनशिप हुई। मानव एकेडमी वाराणसी टीम के संरक्षक श्वेत प्रकाश ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रदर्शन किया। समापन में ग्रीन वैली के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। 

मोनिका-प्राची ने दो-दो गोल कर विकास इंटर काॅलेज की टीम को बनाया चैंपियन
विकास इंटर कॉलेज ने रविवार को भारत सरकार के खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया के समन्वय से हुई खेलो इंडिया अस्मिता महिला हॉकी लीग का खिताब जीत लिया। रविवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर के एस्ट्रो टर्फ पर खेले गए खिताबी मुकाबले में लाल बहादुर शास्त्री क्लब को 4-0 से पराजित किया। मोनिका गुप्ता और प्राची ने दो-दो गोल किए। 

टेनिस में काशी के दो खिलाड़ी प्रदेश विजेता
यूपी टेनिस प्रीमियर लीग लखनऊ में 10 और 12 अक्तूबर को खेली गई। इसमें वाराणसी के आरुषि यादव और आयुषमान पाठक ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में आरुषि ने अंडर-12 आयुवर्ग में अन्वेषा सिंह को हर 6-1 के स्कोर से विजेता बने जबकि बालक वर्ग में आयुष्मान पाठक ने अंडर-14 में अर्नव को 6-3 से हराकर विजेता बने। दिव्यांश सिंह ने अंडर-10 और अंडर-12 के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तक किया। यह जानकारी टेनिस कोच ब्रजभूषण यादव ने दी।

Varanasi Sports News UP Omveer shines despite defeat in Divyang Trophy named Best Batter and Man Series
फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी नमो घाट से संपूर्णानंद विवि तक चलाई साइकिल
साई सेंटर वाराणसी की ओर से रविवार सुबह नमो घाट से नशा मुक्ति और फिट रहने संदेश देती साइकिल रैली हुई। फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 94वें संस्करण का नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। इसमें 500 से ज्यादा खिलाड़ियों और 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मंत्री ने नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली का नेतृत्व किया।

शुरुआत सुबह छह बजे नमो घाट पर ध्यान सत्र के सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इसमें कथक नृत्य के अलावा जुंबा और योग सत्र हुए। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने नशा मुक्त समाज के महत्व पर जोर दिया। मंत्री और प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली। संवाद

एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का हुआ सम्मान: इस मौके पर एशियन गेम्स आइची-नागोया में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने प्राची चौधरी, पारुल चौधरी, जय कुमार और राज कुमार पाल को सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने युवा प्रतिभागियों को फिटनेस अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली चुनने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed