फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports news including Three Athletes from Kashi Selected for World Aerobics Championship

Sports: काशी के तीन खिलाड़ी न्यूजीलैंड की वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप में चयनित, पढ़ें वाराणसी में खेल की खबरें

Tue, 19 May 2026 12:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 12:59 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के आरंभ स्पोर्ट्स और फिटनेस अकादमी के इन तीन खिलाड़ियों शावी शाह, अनिरूद्ध स्वर्णकार और याशिका वर्मा को चार स्वर्ण और एक रजत पदक मिला है।

विज्ञापन
Varanasi Sports news including Three Athletes from Kashi Selected for World Aerobics Championship
खिलाड़ियों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के तीन खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड में होने वाली वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप में चयन हुआ है। इसी साल नवंबर में ये तीनों वहां खेलने जाएंगे। बीते दिनों 15 -17 मई तक कर्नाटक के मैसूर में एफआईएएसएएफ इंडिया की ओर से हुई फेडरेशन कप एरोबिक्स और हिप हॉप नेशनल चैंपियनशिप 2026 के प्रदर्शनों के आधार पर इनके नाम पर मुहर लगी है। वाराणसी के आरंभ स्पोर्ट्स और फिटनेस अकादमी के इन तीन खिलाड़ियों शावी शाह, अनिरूद्ध स्वर्णकार और याशिका वर्मा को चार स्वर्ण और एक रजत पदक मिला है। सोमवार को विजयी पदकधारियों और उनके कोच का वाराणसी लौटने पर एकेडमी की ओर से एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन


मैसूर के जेएसएस विद्यापीठ में हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 425 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शावी शाह ने अंडर-7 गर्ल्स, अनिरुद्ध स्वर्णकार ने अंडर-11 बॉयज में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, याशिका वर्मा को अंडर-11 गर्ल्स में रजत पदक मिला। साथ ही मिक्स पेयर कैटेगरी (अंडर-11) में अनिरुद्ध स्वर्णकार और याशिका वर्मा की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों के कोच आशीष शर्मा और प्रशांत रावत ने भी उनके साथ कड़ी मेहनत कर उन्हें यह मुकाम दिलाया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर एकेडमी के निदेशक द्वय अजीत श्रीवास्तव एवं अखिलेश रावत, डॉ. प्रताप शंकर दुबे, राजेंद्र तिवारी, रोहित रावत ने खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। अकादमी के चेयरमैन राहुल सिंह, जिला जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष डॉ. शचींद्रनाथ मिश्रा, तकनीकी निर्देशक विश्वास राव ने भी विजेता खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में चार गोल कर स्टार क्लब 5-3 से जीता
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए हॉकी मुकाबले में सृष्टि पटेल के शानदार चार गोल की मदद से स्टार क्लब ने मैच में पिछड़ने के बाद भी जीत दर्ज की। लॉयन क्लब को मुकाबले में 5-3 से हरा दिया। पूर्व विधायक रामजीत राजभर जिला स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में स्टार क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सृष्टि पटेल सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं। पहले हाफ में लाॅयन क्लब की टीम ने 2-1 के आगे रही लेकिन दूसरे हाफ में स्टार क्लब की टीम ने स्कोर 3-2 कर दिया। अंत में स्टार क्लब ने जीत हासिल कर ली।

मैच में शुरुआत से ही लॉयन क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया। पहला गोल 12वें मिनट में मोनिका के क्रॉस पास पर रोशनी ने किया और लॉयन को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद स्टार क्लब ने तेजी से वापसी की और 15वें मिनट में सृष्टि पटेल ने जोरदार स्लैप शॉट के जरिये गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके तीन मिनट बाद लाॅयन क्लब की मोनिका ने एकल प्रयास से गोल कर अपनी टीम को 2-1 के स्कोर की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक लाॅयन क्लब की टीम बढ़त बनाए रखने में सफल रही।



दूसरे हाफ में स्टार क्लब पूरी तरह बदली हुई रणनीति के साथ मैदान में उतरा। छोटे-छोटे पास और तेज टैप-इन के सहारे टीम ने लगातार दबाव बनाया। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में स्टार की सृष्टि ने एक और शानदार गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 19वें मिनट में प्राची ने एकल प्रयास से गोल कर टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई। हालांकि, 24वें मिनट में लाॅयन की तनु यादव ने गोल दागकर स्कोर 3-3 कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। स्कोर बराबर होने के बाद स्टार क्लब ने आक्रमण और तेज कर दिया। मैच के 34वें और 37वें मिनट में सृष्टि पटेल ने लगातार दो खूबसूरत गोल दागकर अपनी टीम को 5-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच समाप्ति तक यही स्कोर कायम रहा।

सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च में 150 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से सोमवार को सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च -2026 का आयोजन प्रेमचंद्र नगर काॅलोनी में किया गया। इसमें स्केचिंग, शतरंज और पिच डेक प्रतियोगिता हुई। इसमें 150 से ज्यादा सीए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आभास यादव, दूसरे स्थान पर सत्यम प्रजापति और तीसरे स्थान पर रजनीश पटेल रहे। स्केचिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सताक्षी शुक्ला और द्वितीय स्थान पर यश्वनी सिंह व तीसरे स्थान पर वैष्णवी सोनी रहींं। पिच डेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की टीम से नूतन राणा, स्वेक्षा शाह, ऋषभ कुमार शर्मा रहे। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को रीजनल लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसमें सात राज्यों के प्रतिभागी होंगे। शुभारंभ शाखा के अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। जज की भूमिका में सीए अचल श्रीवास्तव, सीए मनोज कुमार पांडेय और सीए पूनम अग्रवाल रहीं। संचालन शिकाशा एवं कोषाध्यक्ष अध्यक्ष सीए नमन कपूर और धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत पांडेय ने किया। 

Varanasi Sports news including Three Athletes from Kashi Selected for World Aerobics Championship
शपथ लेते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अंतर शाखीय स्पर्धा में नगवा, कबीरनगर, ककरमत्ता रहा विजयी
लिटिल फ्लॉवर हाउस में अंतर शाखीय फ्लॉवर्स स्पोर्ट्स लीग प्रतियोगिता के तहत पहले दिन प्राइमरी कक्षा तीन से पांच के बच्चों के क्रिकेट में कबीर नगर शाखा ने नगवा शाखा को हरा दिया। बैडमिंटन में बालिकाओं ने नगवा ने कबीर नगर को पटखनी दी। वहीं, बास्केटबॉल में ककरमत्ता ने कबीरनगर को 4-0 से हराया। प्रतियोगिता दो दिन तक चली। इसमें प्राइमरी और जूनियर बच्चों की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। विद्यालय की सह निर्देशिका अदिति गुलाटी और नगवा शाखा की अमिता सिंह की मौजूदगी में सभी खेलों के प्रतिभागियों ने खेलों के प्रति शपथ ग्रहण भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल बच्चों में जीतने का जज्बा और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाते हैं। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

Varanasi Sports news including Three Athletes from Kashi Selected for World Aerobics Championship
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद राइजिंग स्टार्स प्रैक्टिस बास्केटबॉल कप में खेलेंगे सिगरा के 60 खिलाड़ी, बनेंगे स्पोर्ट्स लीडर
सिगरा स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 60 बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए संपूर्णानंद राइजिंग स्टार्स प्रैक्टिस बास्केटबॉल कप 2026 का आयोजन किया जाएगा। खेल कराने की जिम्मेदारी भी खिलाड़ियों पर होगी। इससे उनमें स्पोर्ट्स लीडर की भावना विकसित होगी। इस प्रतियोगिता में 8 से 12 साल के आयु वर्ग के बीच बालक-बालिकाएं दोनों खिलाड़ी होंगे। इन्हें छह अलग-अलग टीमों में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता को प्रैक्टिस मैच टूर्नामेंट के रूप में रखा गया है। कोच आशीष दुबे ने कहा कि सीनियर गर्ल्स खिलाड़ियों की छह टीमों का नेतृत्व यंग कोच के रूप में सौंपा गया है। सीनियर बॉयज खिलाड़ियों को रेफरी की भूमिका, स्कोर शीट भरना, मैच संचालन और टूर्नामेंट आयोजन की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह टूर्नामेंट बच्चों को जज करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें सीखने और निखरने का मंच देने के लिए कराई जा रही है। सिगरा स्टेडियम में आयोजित यह पहल वाराणसी में जमीनी स्तर पर बास्केटबॉल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed