{"_id":"66550f6ecfe683f4b30748a4","slug":"varanasi-sports-friendly-match-between-eunuchs-and-disabled-players-samarth-xi-won-in-20-balls-varanasi-news-c-20-vns1056-616164-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"VaranasI Sports:किन्नर और दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच, समर्थ एकादश ने 20 गेंद में जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VaranasI Sports:किन्नर और दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच, समर्थ एकादश ने 20 गेंद में जीता
विज्ञापन
यूपी दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन और गुलशन एकता सेवा ट्रस्ट ने सोमवार को रमापुरा स्थित जयनारायण इंटर कॉलेज मैदान पर मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया। मैच सक्षम एकादश (किन्नर) व समर्थ एकादश (दिव्यांग) टीम के बीच खेला गया। समर्थ एकादश ने 20 गेंद में मैच जीत कर मतदाता जागरूकता ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
शत-प्रतिशत मतदान जागरूकता के लिए हुए आयोजन में किन्नर टीम सक्षम एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंद में 45 रन बनाए। इसमें काजल किन्नर ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 27 रन का योगदान दिया। समर्थ एकादश के गेंदबाज चरण सिंह पाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उतरी दिव्यांगों की टीम समर्थ एकादश ने बिना विकेट गंवाए 20 गेंद में 46 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुबोध राय ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। मैच का शुभारंभ मास्टर एथलीट नीलू मिश्रा ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। संचालन सुमित सिंह, धन्यवाद निकिता पुजारा ने दिया। इस मौके पर दिव्यांग बंधु डॉ़ उत्तम ओझा, डॉ़ मनोज तिवारी, डॉ़ विनीत ओझा आदि मौजूद रहे।