फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: 29 wrestlers selected in trials for Sub Junior State Wrestling Championship

Varanasi Sports:सब जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में 29 पहलवानों का चयन

Sun, 26 May 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: 29 wrestlers selected in trials for Sub Junior State Wrestling Championship
गोंडा के नंदिनी नगर में 31 मई को आयोजित सब जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में दमखम दिखाने के लिए शनिवार को श्रीस्वामी वितरागानंद व्यायामशाला में बालक व बालिका कुश्ती चयन ट्रायल हुआ। इसमें बालक वर्ग फ्री स्टाइल में 10 पहलवानों और ग्रीको रोमन स्टाइल में नौ पहलवानों का चयन किया गया। बालिका वर्ग फ्रीस्टाइल में 10 पहलवान चयनित हुईं।
विज्ञापन

वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि फ्री स्टाइल में 45 किलो भार में आशीष चौहान, 48 किलो में बलराम यादव, 51 किलो में आशुतोष पाल, 55 किलो में अजय पाल, 60 किलो में सुंदरम यादव, 65 किलो में निशांत यादव, 71 किलो में मुलायम यादव, 80 किलो में सौरभ यादव, 92 किलो में विकास यादव और 110 किलो में लक्ष्य कुमार को प्रथम चुना गया। ग्रीको रोमन स्टाइल में 48 किलो में आर्यन यादव, 51 किलो में अवधेश यादव, 55 किलो में यशपाल, 60 किलो में विशाल यादव, 65 किलो में आदर्श यादव, 71 किलो में प्रियांशु यादव, 80 किलो में विकास, 92 किलो में शाश्वत यादव और 110 किलो में निशांत पाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग फ्रीस्टाइल 40 किलो में वैष्णवी पटेल, 43 किलो में आकांक्षा यादव, 46 किलो में आंचल यादव, 49 किलो में रेशमा यादव, 53 किलो में रंजन यादव, 57 किलो में गुड़िया यादव, 61 किलो में आरोही यादव, 65 किलो में पलक यादव, 69 किलो में सरिता राय और 73 किलो में पायल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निर्णायक की भूमिका में राम आशीष यादव, अशोक यादव, उमेश कुमार, उमेश यादव, विशाल यादव, संतोषी कुमारी, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed