फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sports: 165 players from 13 states will participate in the national dart competition.

Varanasi Sports:राष्ट्रीय डार्ट प्रतियोगिता में शामिल होंगे 13 राज्यों के 165 खिलाड़ी

Thu, 18 Jul 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Sports: 165 players from 13 states will participate in the national dart competition.
22वीं राष्ट्रीय रैंकिंग डार्ट प्रतियोगिता 19 से 21 जुलाई तक छावनी स्थित एक होटल में खेली जाएगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता क्रीड़ा भारती काशी प्रांत और ऑल इंडिया डार्ट एसोशिएशन की ओर से खेली जाएगी। इसमें देश के 13 राज्यों के 165 प्रतिभागी डार्ट बोर्ड पर निशाना साधेंगे। अखिल भारतीय स्तर पर प्रस्तावित प्रतियोगिता चार वर्ग में होगी। इसमें जूनियर, सीनियर, मास्टर्स और 50 उम्र से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए वर्ग होगा। सबसे छोटेे खिलाड़ी की आयु 17 वर्ष होगी।
विज्ञापन

यूपी डार्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष राम सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता एकल और टीम वर्ग में खेली जाएगी। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। खिलाड़ी 18 जुलाई से वाराणसी पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

बताया की इस वर्ष गोवा में प्रथम इंडिया ओपन डार्टस प्रतियोगिता होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे। इसके लिए वाराणसी से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पहली बार दिव्यांग खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे। फिलहाल कानपुर के पैरा खिलाड़ी महेंद्र सिंह और वाराणसी के वसीम अहमद ने सहमति दी है। वहीं, 2025 में बर्मिंघम (यूएसए) में प्रस्तावित वर्ल्ड पुलिस और फायर खेलों में डार्ट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है डार्ट
गोल डार्ट बोर्ड में अलग-अलग रंगों में निशाना साधने पर अंक मिलते हैं। डार्ट बोर्ड के नियम निशानेबाजी और तीरंदाजी से अलग होते हैं। यहां बुल आईज के सिद्धांत का पालन नहीं होता। इसमें केंद्र के बाहर अलग-अलग रंग के खाने बने होते हैं। इन खानोें पर निशाना साधने पर अंक हासिल होते हैं। बोर्ड के बाहरी हिस्से पर अंक लिखे होते हैं।

पुलिस और पैरामिलिट्री के खिलाड़ी होंगे शामिल
प्रतियोगिता में पहली बार पुलिस और पैरामिलिट्री कर्मी आमंत्रित किए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस से दो, नगालैंड से दो, मध्य प्रदेश से एक के अलावा एक दर्जन से अधिक यूपी पुलिस के खिलाड़ी खेलने आएंगे।


खिलाड़ियों का पंजीकरण
पुरुष-57
महिला-46
जूनियर वर्ग (17-21 वर्ष)-54
सीनियर वर्ग (22-30 वर्ष)-50
मास्टर्स वर्ग (31-49 वर्ष)-39
50 या 50 से अधिक उम्र के प्रतिभागी-22
कुल-165 खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed