{"_id":"5bc5a992bdec22694517cc3d","slug":"varanasi-some-colony-will-make-over-for-nri-summit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में एनआरआई सम्मेलनः प्रवासियों को घर देने वाले मोहल्लों की ऐसे बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में एनआरआई सम्मेलनः प्रवासियों को घर देने वाले मोहल्लों की ऐसे बदलेगी सूरत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
बनेगा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का थ्रीडी मॉडल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में होने वाले एनआरआई सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों की मेहमाननवाजी करने वाले मोहल्लों की सूरत बदलेगी। कॉलोनी की दीवारों से लेकर पार्क आदि में एकरूपता लाई जाएगी। यहां दीवारों में चित्रकारी आदि कराकर उन्हें संवारा जाएगा। इसके अलावा सड़क, सीवर जैसी सुविधाएं भी विकसित करने की योजना बन रही है।
इन मोहल्लों में एक जैसे संकेतक भी लगाए जाएंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशी आतिथ्य अभियान में शामिल होने वाले क्षेत्रों को भी संवारा जाएगा। दरअसल, जिन कालोनियों में 10 से ज्यादा प्रवासी ठहरेंगे, उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसमें प्रवासियों को घर पर ठहराने का आवेदन करने वालों की सूची क्षेत्रवार तैयार कराई जा रही है।
इसमें इन क्षेत्रों की सड़क, सीवर, पार्क, पेयजल आदि की व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान चलाया जाएगा। इन कालोनियों में फसाड लाइट भी लगाकर इनके प्रवेश द्वार को खूबसूरत किया जाएगा। बता दें कि प्रशासन की ओर से काशी आतिथ्य में दो हजार प्रवासियों को स्थानीय लोगों के घरों में ठहराने का लक्ष्य है। आवेदन करने वाले परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है।

वेबसाइट पर अपलोड हुए घर
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि काशी आतिथ्य में शामिल होने वाले कालोनियों को संवारा जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पहले चरण में 136 मकानों को प्रवासियों के लिए तैयार कर दिया गया है। सत्यापित हो चुके मकानों को प्रवासियों के लिए विदेश मंत्रालय के लिंक पर डाल दिया गया है। हालांकि अब तक काशी आतिथ्य के तहत प्रवासियों की ओर से सहमति नहीं मिली है।