फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi social media tredns ram mandir

ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा राम मंदिर का भूमि पूजन

Thu, 06 Aug 2020 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi social media tredns ram mandir
राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन बुधवार को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर छाया रहा। जय राम, श्रीराम और सीताराम के मैसेज सोशल मीडिया पर सुबह से ही ट्रेंड होने लगे थे। इस दौरान राम मंदिर का भूमि पूजन ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा और लोग अपने परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन

शहर दक्षिणी के विधायक और प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ट्वीट किया कि आइए आज श्रीराम उत्सव मनाते हैं... अपने-अपने घर पांच दीपक जलाते हैं...। शहर उत्तरी के विधायक और प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने ट्वीट कर देशवासियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अजय राय ने ट्वीट किया कि संपूर्ण भारतवर्ष मे हर्षोल्लास है कि जिस आस्था की नीव भारत रत्न राजीव गांधी ने रखी थी, वह आज देश की जनता और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रूप में देश की आस्था का केंद्र बनने जा रहा है...। देशवासियों को बधाई...। हर हर महादेव...। जय सियाराम...। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने भी ट्वीट किया। वहीं अधिवक्ता ताज मोहम्मद, आसिफ खान, साहिल खान, नसीम और काजू जैसे कई युवाओं ने अपनी फेसबुक वॉल पर मैसेज पोस्ट कर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए सोशल मीडिया के अपने दोस्तों को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed