Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Six year old Yuvan sets world record honored by Governor of Assam

वाराणसी: छह साल की उम्र में युवान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, असम के राज्यपाल ने किया सम्मानित

Tue, 17 Nov 2026 11:00 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 11:00 PM IST
सार

रामनगर के छह वर्षीय युवान नागेश श्रीवास्तव ने पूरी आवर्त सारणी क्रमवार और उल्टे क्रम में सुनाकर रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम पांच रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका है। असम के राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
Varanasi Six year old Yuvan sets world record honored by Governor of Assam
वाराणसी, युवान नागेश श्रीवास्तव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रामनगर के कोदोपुर निवासी छह वर्षीय मास्टर युवान नागेश श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा से वाराणसी का नाम रोशन किया है। युवान ने पूरी आवर्त सारणी (पीरियॉडिक टेबल) क्रमवार और उल्टे क्रम में सुनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


पांच रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
वर्तमान में कक्षा दो के छात्र युवान सामनेघाट स्थित सनबीम एकेडमी में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनका नाम एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

परिवार में खुशी का माहौल
युवान के पिता नागेश कुमार श्रीवास्तव मूल रूप से पुराना रामनगर वार्ड के कोदोपुर के निवासी हैं। वह वाराणसी जिला न्यायालय में आपराधिक मामलों के अधिवक्ता हैं। इससे पहले वह शिक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी माता जाह्नवी गौतम बीएचयू से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही हैं। वह आईआईटी खड़गपुर में वैज्ञानिक के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

युवान के दादा रेलवे पुलिस बल में डीएसपी (रेल) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि दादी गृहिणी हैं। परिवार के सदस्यों ने युवान की उपलब्धि पर खुशी जताई। उनका कहना है कि वे युवान की प्रतिभा को निखारने और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed