फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Shankaracharya consecrated Shri Dakshinamurthy devotees gathered in festival started cheering

Varanasi News: शंकराचार्य ने की श्रीदक्षिणामूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, महोत्सव में जुटे भक्त; लगे जयकारे

Fri, 24 Apr 2026 01:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 24 Apr 2026 01:44 PM IST
सार

Varanasi News: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सानिध्य में सात दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन भगवान दक्षिणामूर्ति समेत शिव दरबार व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वैदिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से प्रतिष्ठा संपन्न हुई। शंकराचार्य ने पूजन के महत्व पर बल देते हुए भक्तों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

विज्ञापन
Varanasi Shankaracharya consecrated Shri Dakshinamurthy devotees gathered in festival started cheering
श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में प्रवचन देते जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्धन पुरी के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद के सानिध्य में सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्रीदक्षिणामूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। देवी-देवताओं को नवनिर्मित मंदिर में प्रवेश कराकर विधि-विधान से विशिष्ट मुहूर्त में प्रतिष्ठित कराया गया। शंकराचार्य ने विग्रहों की आरती उतारी।

विज्ञापन


स्वामी निर्विकल्पानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव में सुबह से दोपहर तक प्राण-प्रतिष्ठा के लिए विविध अनुष्ठान हुए। डॉ. बलाराम पांडेय के आचार्यत्व में 12 वैदिक ब्राह्मणों ने अनुष्ठान कराया। भगवान दक्षिणामूर्ति के अलावा शिव दरबार, हनुमान जी के विग्रह को भी प्रतिष्ठित किया गया। 
विज्ञापन


शंकराचार्य ने भक्तों के जिज्ञासा का समाधान किया। जिन मंदिरों में पूजा नहीं होती, वहां के देवताओं का आशीर्वाद मिलता है? इस सवाल के जवाब में शंकराचार्य ने कहा कि जिन मंदिरों में पूजनादि कर्म विधिवत नहीं किए जाते हैं, उनके विग्रहों का तेज तिरोहित हो जाते हैं और वहां भूत-प्रेतादि का वास हो जाता है। शंकराचार्य शुक्रवार को भक्तों को दर्शन देंगे और सुबह 10 बजे पंजाब के होशियापुर प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग गुरु स्वामी शिवानंद को दी श्रद्धांजलि
योगगुरु पद्मश्री स्वामी शिवानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय तिरोभाव उत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कबीरनगर स्थित उनके आश्रम परिसर में विविध आयोजनों के जरिए शिष्यों ने श्रद्धांजलि दी। हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के दृष्टिहीन विद्यार्थियों और ब्राह्मणों को भोज कराकर उनको दक्षिणा दी गई। शिष्य असिम कृष्ण पाइन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

बजरंगबली की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
चौबेपुर के नरपतपुर के चुहरपुर गांव में बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बृहस्पतिवार को हुई। वैदिक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, भंडारे में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन में पंडित अनिल पाठक, प्रेमप्रकाश उर्फ मंटू यादव, अभिषेक यादव, मंगरू यादव, कल्लू यादव, लालता यादव, राजेश यादव आदि ने सहयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed