फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Sensational Audio Viral of Bhelupur loot case, former IPS Amitabh Thakur released audio

Varanasi: भेलूपुर लूट कांड का सनसनीखेज Audio Viral, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जारी किया ऑडियो

Sat, 24 Jun 2023 02:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Jun 2023 02:52 PM IST
सार

बातचीत में अजीत मिश्रा पैसे के शीघ्र बरामद होने की बात कह रहे हैं और कह रहे हैं कि 49-50 लाख की बरामदगी की बात हो चुकी है, जबकि पुलिस के अफसर कह रहे हैं कि सीओ साहब इस मामले में विशेष रूचि ले रहे हैं।

विज्ञापन
Varanasi: Sensational Audio Viral of Bhelupur loot case, former IPS Amitabh Thakur released audio
audio - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज 15.09 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है, जो भेलूपुर लूट कांड से जुड़ी बताई जाती है। ऑडियो भेलूपुर पुलिस के कुछ अफसरों और अजीत मिश्रा के बीच की बातचीत की बताई गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से यह रिकॉर्डिंग मिली है, जो 30 मई 2023 की रात भेलूपुर पुलिस के उप निरीक्षक सुशील कुमार और उत्कर्ष चतुर्वेदी द्वारा अजीत मिश्रा के साथ तब की बातचीत की बताई गई है। जब पुलिस अजीत मिश्रा को 30 तारीख की रात जबरदस्ती एक सफारी गाड़ी में बैठा कर पैसे की वसूली के लिए वाराणसी से लखनऊ ले जा रही थी।
विज्ञापन


इस बातचीत में अजीत मिश्रा पैसे के शीघ्र बरामद होने की बात कह रहे हैं और कह रहे हैं कि 49-50 लाख की बरामदगी की बात हो चुकी है, जबकि पुलिस के अफसर कह रहे हैं कि सीओ साहब इस मामले में विशेष रूचि ले रहे हैं। सीओ साहब हम लोगों को नहीं छोड़ेंगे, वे इस मामले में लगातार लगे हुए हैं। इस पर अजीत मिश्रा यह कह रहे हैं कि सीओ साहब सेटलमेंट वाले हैं तो उन्होंने क्यों नहीं सेटलमेंट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia News: आंगन में सो रहे अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला, वाराणसी के लिए रेफर, ये है पूरा मामला
पुलिस के अफसर कह रहे हैं सीओ साहब यह चाहते हैं कि सारा पैसा उन्हें मिल जाए, वे मालामाल हो जाएं, बाकी किसी को कुछ मिले या ना मिले। यह भी कह रहे हैं कि अब वे हम लोगों का नुकसान भी करेंगे।


इसी बातचीत में एक पुलिसवाला कह रहा है कि एडीसीपी साहब को बता दिया जाए कि 11:00 बजे तक पैसा हर हाल में आ जाएगा। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की बातचीत भेलूपुर लूटकांड को पूरी तरह संदिग्ध बना देती है। जहां पुलिस के अभिलेखों में 5 जून को लूट की घटना दर्ज हुई, वहीं उस से 6 दिन पहले ही पुलिस द्वारा इस प्रकार बरामदगी का प्रयास करना और इस प्रकार की बातचीत करना इस बात को स्पष्ट करता है कि कथित लूट कांड में पुलिस वालों की मुख्य भूमिका थी, जिसमे संबंधित सीओ और एडीसीपी की भी भूमिका है।

अतः अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को पुनः इस प्रकरण में इस प्रकरण को सीबीआई को संदर्भित करने का अनुरोध किया है और कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे इसे आगे ले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed