{"_id":"6496ae3521b168efb50421c7","slug":"ballia-news-attack-on-a-middle-aged-man-sleeping-in-the-courtyard-with-a-sharp-weapon-referred-to-varanasi-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंगन में सो रहे अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला, वाराणसी के लिए रेफर, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंगन में सो रहे अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला, वाराणसी के लिए रेफर, ये है पूरा मामला
Sat, 24 Jun 2023 02:20 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:20 PM IST
सार
बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव निवासी जोखन राम के परिजनों के अनुसार, बीती रात अपने घर के आंगन में सो रहे था कि रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने आंगन प्रवेश कर उनके ऊपर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे जोखन अचेत हो गया। बदमाश उसको मृत समझ छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
up 112
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव में शुक्रवार बदमाशों ने एक अधेड़ को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: पहले महिला ने बहला-फुसलाकर युवती का किया अपहरण, अब घर वालों को दे रही है धमकी, क्या है मामला?
विज्ञापन
बताते चलें कि बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव निवासी जोखन राम के परिजनों के अनुसार, बीती रात अपने घर के आंगन में सो रहे था कि रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने आंगन प्रवेश कर उनके ऊपर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे जोखन अचेत हो गया। बदमाश उसको मृत समझ छोड़कर भाग गए। उनके जाने के बाद जोखन चिल्लाना लगा तो उसकी पत्नी शांति देवी व बहु आशा देवी उनके पास आई तो इनकी हालत देख चीखने चिल्लाने लगी। तब आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल जोखन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए,जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गुरु प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी हुई है,लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर प्राप्त होते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-उस्मान, क्षेत्राधिकारी, बैरिया।