फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sand-filled sacks found in sewer lines across half dozen wards Municipal Corporation lodges FIR

वाराणसी: आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिलीं बालू से भरी बोरियां, नगर निगम ने कराया एफआईआर; बताया साजिश

Sat, 12 Sep 2026 07:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 12 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

शिवाला, सरायनंदन और नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में बालू की बोरियां, पत्थर, लकड़ी का बुरादा और प्लास्टिक सामग्री मिली है। मुख्य लाइन जाम होने से गलियों में सीवर ओवरफ्लो हुआ। नगर निगम ने इसे साजिश बताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi Sand-filled sacks found in sewer lines across half dozen wards Municipal Corporation lodges FIR
कर्मचारियों से बोरियां निकलवाते मेयर। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में सीवर लाइनों को जानबूझकर जाम कर शहर में जलभराव की स्थिति पैदा करने की साजिश का मामला सामने आया है। शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों की सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर, लकड़ी का बुरादा, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री मिली है। मुख्य सीवर लाइन में अवरोध के कारण सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो होने लगा था। नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन




शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पार्षदों व अधिकारियों के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियो के पास मौके का निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि शुक्रवार रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू निकाली गईं। सीवर लाइन के भीतर इस तरह बालू की बोरियां मिलना सामान्य नहीं है और प्रथम दृष्टया यह साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, निगम और जलकल विभाग की टीमें जलभराव वाले स्थानों पर लगातार काम कर रही हैं। महापौर ने कहा कि पिछले दस दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर नगर निगम को निशाना बनाते हुए जलभराव की भ्रामक तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दर्जनों जलभराव वाले स्थानों की समस्या दूर की जा चुकी है और निचले इलाकों से पंपों के जरिए पानी निकाला जा रहा है।

मामले में जलकल विभाग के जोन-2 के अधिशासी अभियंता ने भेलूपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक शिवाला वार्ड संख्या-75 में कूड़ाघर रत्नाकर पार्क के पास अग्रवाल रेडियो के निकट जलभराव दूर करने के लिए मुख्य सीवर लाइन की सफाई कराई गई। इसी दौरान बड़ी मात्रा में बालू से भरी बोरियां मिलीं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मुख्य सीवर लाइन को चोक कर जलकल विभाग और शहर की छवि धूमिल करने की नीयत से यह कृत्य किया गया।

नगर निगम अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भी मामले में अवांछनीय तत्वों के शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सीवर लाइन या सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ करते किसी व्यक्ति को देखने पर तत्काल नगर निगम को सूचना दें।

निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सुरेश चौरसिया, चंद्रनाथ मुखर्जी, मदनमोहन तिवारी, विजय द्विवेदी, महेंद्र पटेल, इंद्रदेव सिंह, मनीष गुप्ता, सोमनाथ यादव, अक्षयवर सिंह, अतुल पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह और सचिव सुधीर वर्मा समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed