{"_id":"5aa9162f4f1c1bac758b55af","slug":"varanasi-samajwadi-party-workers-celebrate-after-by-election-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव परिणाम: पूर्वांचल में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव परिणाम: पूर्वांचल में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में जीत से खुश सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनपद में जगह-जगह जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। सपा नेताओं ने कहा कि जनता ने मोदी और योगी के झूठ और पाखंड का पर्दाफाश उपचुनाव में सपा को जीत दिलाकर किया। कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया। अतरौलिया में सपाइयों ने समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर जमकर आतिशबाजी की।
bhadoji
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव में जीत से बलिया जिले के सामजवादी नेताओं में खुशी ठिकाना न रहा। इस दौरान सपाजनों में अपने-अपने क्षेत्रों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं दूसरी ओर सपा के जिला कार्यालय एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के आवास पर भी मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई। सपाजनों में जश्न का माहौल रहा। हालांकि शहीद के पार्थिव शरीर के जिला मुख्यालय आने से सपाईयों ने पटाखेबाजी नहीं की।
सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जीत के बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर झूम वहीं मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराते हुए बधाई दी। इस जीत की खुशी में बसपा भी सपा के साथ कदमताल करती नजर आई। एक दशक में पहली बार ऐसा हुआ सपा और बसपा के झंडे एक साथ लहराये।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मिठा करा, अबीर-गुलाल उड़ा और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की साख लगातार जनता के बीच गिरती जा रही है। पुलिस कार्यालय के सामने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। एक-दूसरे का मुंह मिठा कराते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए समर्थन देने के लिए बसपा सुप्रीमों मायावती के प्रति आभार जताया।