Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Rotary District 3120 Foundation Seminar concludes donors honored

वाराणसी: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 का फाउंडेशन सेमिनार संपन्न, दानदाताओं को किया सम्मानित

Sun, 22 Nov 2026 03:35 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 03:35 PM IST
सार

रोहनिया के जगतपुर स्थित गोकुल धाम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 का फाउंडेशन सेमिनार ‘समर्पण-ए जॉय ऑफ गिविंग’ आयोजित हुआ। इसमें रोटरी फाउंडेशन के योगदान, ग्लोबल ग्रांट परियोजनाओं और समाजसेवा के विस्तार पर चर्चा हुई। दानदाताओं और बेहतर पंजीकरण कराने वाले क्लबों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Varanasi Rotary District 3120 Foundation Seminar concludes donors honored
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120, फाउंडेशन सेमिनार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 का डिस्ट्रिक्ट फाउंडेशन सेमिनार ‘समर्पण-ए जॉय ऑफ गिविंग’ रविवार को रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर स्थित गोकुल धाम में आयोजित किया गया। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की मेजबानी में हुए इस कार्यक्रम में रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, दानदाताओं और विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में समाजसेवा के कार्यों को नई गति देने और जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


समाज में स्थायी बदलाव का माध्यम बने योगदान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर रोटेरियन केपी नागेश ने रोटरी फाउंडेशन को सेवा पहलों की प्रमुख प्रेरक शक्ति बताया। उन्होंने सदस्यों से अपने योगदान और उदारता को समाज में स्थायी बदलाव का माध्यम बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि हिमानी चावड़ा (हिमानी हैप्पीनेस) ने खुशहाल और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व्यक्ति को आंतरिक शक्ति देती है और आसपास के लोगों में भी नई ऊर्जा का संचार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल ग्रांट परियोजनाओं की दी जानकारी
रोटरी रीजनल फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रमोद कुमार ने रोटरी फाउंडेशन की कार्यप्रणाली और ग्लोबल ग्रांट परियोजनाओं के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन में दिया गया प्रत्येक योगदान पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों के जीवन में सुधार लाने में मदद करता है। असिस्टेंट रोटरी रीजनल फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर मिथिलेश झा ने फाउंडेशन के आगामी लक्ष्यों और सेवा कार्यों के विस्तार पर मार्गदर्शन दिया।

 

Trending Videos

Varanasi Rotary District 3120 Foundation Seminar concludes donors honored
फाउंडेशन सेमिनार - फोटो : Amar Ujala

दानदाताओं और क्लबों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के चेयरमैन रोटेरियन पीके अग्रवाल ने मेजबानी का अवसर देने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम ने एक महीने के अल्प समय में तैयारी कर आयोजन को सफल बनाया। सेमिनार से मिले अनुभव क्लबों को समाजहित के कार्यों में और सशक्त बनाएंगे।

समारोह में रोटरी फाउंडेशन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आर्च क्लम्प सोसाइटी के सदस्यों, मेजर डोनर्स, एंडोमेंट डोनर्स और अन्य दानदाताओं को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले क्लबों और सदस्यों को तीन, पांच और सात स्टार सम्मान प्रदान किए गए।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट दिनेश, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी मनकेश, डिस्ट्रिक्ट रोटरी फाउंडेशन चेयर सतपाल, डिस्ट्रिक्ट लीडरशिप फैसिलिटेटर परितोष और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सहित डिस्ट्रिक्ट 3120 के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट इवेंट एवं सेमिनार चेयरमैन अभिषेक, असिस्टेंट गवर्नर (फाउंडेशन) राजीव जयपुरिया और रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन के अध्यक्ष अमित के नेतृत्व में हेमंत, प्रशांत, आमोद, विनय, पीयूष, कौशल, प्रबोध, संदीप बाजोरिया, अनिल अग्रवाल, संदीप गुप्ता और आकाश अग्रवाल का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed