फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ropeway Project: Tender may open in VDA office today proposed operation up to 3.65 km

वाराणसी रोपवे परियोजना: वीडीए कार्यालय में आज खुल सकती है निविदा, 3.65 किमी तक प्रस्तावित संचालन

Tue, 01 Feb 2022 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Ropeway Project: Tender may open in VDA office today proposed operation up to 3.65 km
वाराणसी में रोपवे। - फोटो : सोशल मीडिया।

काशी में रोपवे संचालन को लेकर निविदा निकाले जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सोमवार को निविदा नहीं निकाली जा सकी। अब एक फरवरी को एक बार फिर से वीडीए कार्यालय में निविदा खोली जा सकती है। ऐसे में सभी की नजर इस पर टिकी हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता के बीच निविदा खोले जाने को लेकर उहापोह की स्थिति है। माना जा रहा है अभी इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


काशी में करीब 3.65 किलोमीटर तक प्रस्तावित रोपवे संचालन पर करीब 410 करोड़ रुपये खर्च होने होंगे। प्रदेश स्तर पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद स्थानीय स्तर पर रोपवे की निविदा की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसको लेकर कई नामीगिनामी कंपनियों ने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया था। पहले 18 दिसंबर और फिर 24 दिसंबर को जब निविदा नहीं खुल सकी थी तो इसकी तिथि बढ़ाकर वीडीए की ओर से 31 जनवरी कर दी गई थी।

विज्ञापन

इधर 31 जनवरी को भी निविदा नहीं खुल सकी। जिस तरह से कोरोना का संक्रमण चल रहा है, ऐसे में निविदा में शामिल होने वाली कुछ कंपनियों ने भी वीडीए से और समय मांगा हैं। वीडीए के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि रोपवे के लिए आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने आवेदन किया है। नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। एक फरवरी को निविदा खोली जाएगी। इस पर आचार संहिता का कोई असर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed