फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ropeway: 153 trolley cars will pass simultaneously from a height of 150 feet, facilities like airport

Varanasi Ropeway: 150 फीट की ऊंचाई से एक साथ गुजरेगी 153 ट्रॉली कार, संस्था व व्यक्ति के नाम पर भी होगा स्टेशन

Wed, 29 Mar 2023 10:17 AM IST
किरन रौतेला शशांक मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 10:17 AM IST
सार

देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की ट्रालियों का संचालन 150 फीट की ऊंचाई से किया जाएगा। इस लिहाज से कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे पर बनने वाले स्टेशन की ऊंचाई 150 फीट तक होगी। इतनी ऊंचाई पर 153 पैसेंजर ट्राॅली कार पूरे रूट पर एक साथ चलेंगी। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए ट्रॉली उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
Varanasi Ropeway: 153 trolley cars will pass simultaneously from a height of 150 feet, facilities like airport
रोपवे की ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के कैंट स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। रेस्टोरेंट, शोरूम, स्वचालित सीढि़यां, लिफ्ट व लाउंज की व्यवस्था रहेगी। वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएंगी। कैंट से गोदौलिया के बीच पांचों स्टेशन को हर दिन एक लाख यात्रियों के आवागमन की क्षमता के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसके लिए कैंट और गोदौलिया स्टेशन को खास तरीके से डिजाइन किया जा रहा है। यहां प्रवेश से लेकर सफर तक में यात्रियों को अनूठा अहसास होगा। पूरे परिसर को बुजुर्गों और दिव्यांगों के अनुकूल तैयार किया जाएगा। यात्रियों को टिकट लेने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। हर स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। बैगेज स्कैनर, लॉकर रूम, ऑटोमैटिक गेट क्लोजर, सॉविनियर शॉप, एटीएम, रेस्ट रूम की सुविधा होगी। वाराणसी में रोपवे के निर्माण में नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के साथ ही स्विट्जरलैंड की कंपनी बथोर्लेट भी सहयोग कर रही है।

विज्ञापन


150 फीट की ऊंचाई से एक साथ गुजरेगी 153 ट्रॉली कार
रोपवे की ट्रालियों का संचालन 150 फीट की ऊंचाई से किया जाएगा। इस लिहाज से कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे पर बनने वाले स्टेशन की ऊंचाई 150 फीट तक होगी। इतनी ऊंचाई पर 153 पैसेंजर ट्राॅली कार पूरे रूट पर एक साथ चलेंगी। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए ट्रॉली उपलब्ध रहेगी। एक दिशा से एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। इसका मतलब है कि दोनों दिशाओं से एक घंटे 6000 यात्रियों का आवागमन होगा। रोपवे के लिए भूमि अधिग्रहण, तार व पाइप शिफ्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 24 मार्च को किया था।
विज्ञापन

 

Varanasi Ropeway: 153 trolley cars will pass simultaneously from a height of 150 feet, facilities like airport
वाराणसी में रोपवे स्टेशन का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

गोदौलिया स्टेशन पर दिखेगी काशी विश्वनाथ मंदिर की झलक
रोपवे के स्टेशन और ट्राली पर काशी की झलक दिखाई देगी। योजना के अनुसार, गोदौलिया स्टेशन को काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिरूप के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसी तरह कैंट स्टेशन पर गंगा और काशी के महापुरुषों के चित्र उकेरे जाएंगे। सभी स्टेशन को थीम आधारित बनाया जाएगा। काशी की कला, धर्म और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इससे रोपवे में सफर के दौरान काशी में होने का अहसास होता रहेगा।

संस्था और व्यक्ति के नाम पर भी होगा स्टेशन
रोपवे स्टेशन के नाम काशी के महापुरुषों के साथ ही निजी संस्था या व्यक्ति के नाम पर भी रखे जा सकेंगे। इसके लिए एक प्रक्रिया के तहत निर्धारित शुल्क देकर तय समय के लिए स्टेशन पर संस्था या व्यक्ति का नाम दर्ज करने की योजना है। इसमें रोपवे स्टेशन परिसर में प्रचार-प्रसार आदि के लिए जगह तय रहेगी। इसके जरिये आय के स्रोत भी विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Varanasi Ropeway: 153 trolley cars will pass simultaneously from a height of 150 feet, facilities like airport
वाराणसी में रोपवे स्टेशन का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
रोपवे परियोजना का मॉडल तैयार हो गया है। इसके स्टेशन को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा। रोपवे स्टेशन को यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाना है।- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

एक नजर में

153 यात्री ट्राॅली की मदद से 16 घंटे होगा संचालन। एक लाख से ज्यादा यात्री करेंगे सफर।
15 मिनट में पूरा होगा सफर।

एक ट्राॅली में सवार होंगे 10 यात्री, 3.85 किलोमीटर लंबी होगी यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed