फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Rope-Way: Pillar of Church Ropeway Station to be built next to Shahi Nalla

Varanasi Rope-Way:शाही नाले के बगल में बनेगा गिरजाघर रोपवे स्टेशन का पिलर

Tue, 02 Jul 2024 07:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Rope-Way: Pillar of Church Ropeway Station to be built next to Shahi Nalla
रोपवे निर्माण के दौरान गिरिजाघर के पास चल रहे ध्वस्तीकरण के बाद जलकल की ओर से पाइपलाइनों की शिफ्टिंग शुरू होगी। इस दौरान शाही नाले से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

यहां निर्माण में सबसे बड़ी बाधा शाही नाला है। इसे देखते हुए कार्यदायी एजेंसी नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने स्विटजरलैंड की कंपनी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सड़क के बीचोबीच खोदाई करके शाही नाले की स्थिति देखी गई। निरीक्षण के बाद डिजाइन में परिवर्तन किया गया। अब पिलर नाले के बगल में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा वाले पार्क के पास ध्वस्तीकरण जारी है। जल्द ही यूटिलिटी शिफ्टिंग शुरू होगी। फिलहाल कैंट, काशी विद्यापीठ और गोदौलिया में रोप-वे स्टेशन से जुड़े निर्माण कराए जा रहे हैं। पहले चरण का काम मार्च 2025 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंडोला में रखा गया वेंटिलेशन का ध्यान
रोप-वे के गंडोला में सफर के दौरान तेज धूप का असर कम से कम होगा। इसकी डिजाइन में वेंटिलेशन का खास ख्याल रखा गया है। रोपवे बनने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट जाना आसान हो जाएगा। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed