फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Rohaniya inspector and outpost in-charge suspended in pistol robbery case

Varanasi: रोहनिया इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज निलंबित, दरोगा पर फायरिंग कर पिस्टल लूट का मामला

Thu, 10 Nov 2022 10:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 10 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी मामले की जांच करेगी। वहीं, कैंट थाना के क्राइम टीम के इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता को लालपुर-पांडेयपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Varanasi: Rohaniya inspector and outpost in-charge suspended in pistol robbery case
दरोगा अजय यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

लक्सा थाने के दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट मामले में रोहनिया इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा, मोहनसराय चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी पर गाज गिर गई। पुलिस आयुक्त ने दोनों को निलंबित कर दिया। वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी और पिस्टल बरामदगी के लिए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी में तेज तर्रार 10 दरोगा को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी मामले की जांच करेगी। वहीं, कैंट थाना के क्राइम टीम के इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता को लालपुर-पांडेयपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। दरोगा की हत्या के प्रयास और पिस्टल लूट मामले में लापरवाही बरतने पर रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा और मोहनसराय चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी को निलंबित किया गया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के भीखमपुर निवासी 2015 बैच के उप निरीक्षक अजय यादव मंगलवार की शाम देरखूं स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे कि तीन बदमाशों ने मारपीट के दौरान सीने में गोली मारकर पिस्टल लूट लिया। इस दौरान मोबाइल और पर्स भी लूटा। घटना के दूसरे दिन दरोगा की मोबाइल नहर किनारे बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के मनबढ़ों से पूछताछ जारी, दहशत में ग्रामीण

दरोगा अजय यादव पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को चिन्हित करने के साथ ही गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है। उस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने और मोबाइल नेटवर्क के सहारे कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसमें कुछ को पूछताछ के बाद छोड़ा गया तो वहीं, कुछ युवकों से अब भी पूछताछ जारी है। जगतपुर, देरखूं और मनियारीपुर समेत आसपास गांव के मनबढ़ों को पुलिस पूछताछ के लिए उठा रही है। इससे ग्रामीणों में भी दहशत है। कुछ ग्रामीणों ने अपने बेटों को बाहर भेज दिया है ताकि कहीं पुलिस उन्हें भी न उठा लें।


बृहस्पतिवार की दोपहर ब्लैक रंग की स्कार्पियो सवार कुछ युवकों को रोहनिया पुलिस ने उठाया। प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा के कमरे में युवकों से काफी देर तक पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने गठित पुलिस टीमों से अब तक हुई कार्यवाही की रिपोर्ट जानी।


वहीं, डीजीपी कार्यालय से भी इस घटना के बारे में पुलिस आयुक्त से अपडेट लिया जा रहा है। रोहनिया पुलिस के समक्ष दरोगा की पिस्टल बरामदगी काफी चुनौती बनी हुई है। कमिश्नरेट के सभी तेज तर्रार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को इस केस में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रही हैं। गैर जनपदों में भी कुछ टीमें दबिश दे रही हैं। रोहनिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती दरोगा अजय यादव की हालत अब सामान्य है। चिकित्सक डॉ. अलोक शर्मा के अनुसार उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed