फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi roads of Ramnagar Industrial Area Phase-1 will shine from 3 crore 61 lakhs

वाराणसी: 3 करोड़ 61 लाख से चमकेगी रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की सड़कें

Sun, 01 Nov 2020 02:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Nov 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
varanasi roads of Ramnagar Industrial Area Phase-1 will shine from 3 crore 61 lakhs
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की खस्ताहाल सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। 3 करोड़ 61 लाख से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है।

विज्ञापन

रविवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों ने सुंदरपुर में बैठक करके इसके लिए केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय और उद्योग मंत्री सतीश महाना सहित यूपीसीडा अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि फेज-2 में लगभग साढ़े 16 करोड़ की सीसी रोड व एक करोड़ की सीसी नाली बनवाने के बाद फेज-1 के सड़कों की मरम्मत के लिए 3.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन



बहुत जल्द औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 की सड़कें बहुत अच्छी हो जाएंगी। महामंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि फेज-2 की अधिकतर सड़कें, सीसी की बन चुकी हैं और शेष में कार्य तेज गति से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के साथ साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री सतीश महाना, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी, वरिष्ठ प्रबंधक आरके चौहान की सक्रियता से कार्य संभव हो सका है। 

बैठक में सचिव सतीश गुप्ता, संदीप सिंह, चंद्ररेश्वर जायसवाल, श्याम केजरीवाल, श्याम अग्रवाल, सुरेंद्र राय, अनिल राय, राजेश जयसवाल, शिवपूजन जायसवाल, रोहित जैन, अजय राय, राहुल कुमार, परेश सिंह, प्रदीप भरुका, प्रतीक दिनेश यादव आदि उद्यमी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed