फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi road accident Youth died after crushed by tractor villagers block road

दर्दनाक हादसा: दादी को छोड़कर लौट रहे पोते की ट्रैक्टर से दबकर मौत, नाराज लोगों ने दो घंटे तक किया चक्काजाम

Wed, 12 Nov 2025 09:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Nov 2025 09:38 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दर्दनाक हादसा हुआ। एक युवक अपनी दादी को चमरहा शिवपुर पहुंचाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Varanasi road accident Youth died after crushed by tractor villagers block road
मौके पर जुटी भीड़ और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगलवार को रघुनाथपुर में टेढ़वा पुल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार विकास पटेल (22) की मौत हो गई। शिवपुर में दादी को छोड़कर वह घर लौट रहा था। मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक चक्का जाम किया। पिंडरा एसडीएफ प्रतिभा मिश्रा और पुलिस के समझाने पर परिजन माने और शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
थाना क्षेत्र के बेलवा बड़ेपुर निवासी विकास कुमार अपनी दादी को चमरहा शिवपुर पहुंचाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। टेढ़वा पुल के पास हाईवे पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार को चपेट में लेते हुए गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विकास की मौके पर मौत हो गई। शव को किसी तरह से ग्रामीणों ने बाहर निकाला। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया चक्काजाम
बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से हादसे पर परिजनों, ग्रामीणों ने कार्रवाई और आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर दो घंटे तक चक्काजाम किया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पिता राम किशुन पटेल ने पुलिस को बताया कि दो बेटों में विकास सबसे बड़ा था। गुजरात में डायमंड की घिसाई का काम करता था। दीपावली की छुट्टी लेकर घर आया था। 

इसे भी पढ़ें; दालमंडी चौड़ीकरण: वीडीए की चेतावनी... मकान का नक्शा नहीं तो ध्वस्तीकरण , काशी नरेश की आठ दुकानों पर लाल निशान

अधिकारियो से समझाने पर माने लोग
चक्काजाम की सूचना पर पिंडरा एसडीएफ प्रतिभा मिश्रा, फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि खनन का कार्य क्षेत्र में चल रहा है। ट्रैक्टर चालक तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह व कांग्रेस नेता शांतनु राय मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed