{"_id":"60268ebe72e2dd42917d9588","slug":"varanasi-road-accident-death-dead-body-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः इकलौते बेटे के सिर सजना था सेहरा, उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः इकलौते बेटे के सिर सजना था सेहरा, उठी अर्थी
Fri, 12 Feb 2021 07:50 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
सतीश और सनी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के अखरी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों में सतीश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। सतीश की आगामी 22 मई को शादी होनी थी। पुलिस से परिजनों को सतीश की मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को सतीश मौर्य और उसके दोस्त सनी कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एक ही गांव के दो नवयुवकों की मौत से परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी गमगीन दिखे। मिर्जापुर के कछवा क्षेत्र के गोधना निवासी सतीश और सनी बोरिंग करने का काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात दोनों रामनगर क्षेत्र से बोरिंग का काम कर बाइक से घर जा रहे थे। लठिया क्षेत्र में सड़क की एक लेन पर जाम लगा देख बाइक चला रहा सतीश गलत दिशा में आगे बढ़ा और अखरी में कंटेनर की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रोहनिया थाने की पुलिस की सूचना पर सतीश के पिता किसान रामलोचन मौर्य और सनी के पिता शिव प्रसाद परिजनों के साथ बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सतीश के परिजनों ने बताया कि 22 मई को उसकी शादी भदोही के सुरहन में होनी थी। सतीश की मां कलावती देवी, पिता और दो बहनें सरोज व नीतू ने उसकी शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। वहीं, सनी पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर था। बेटे की मौत की सूचना सुनकर मां मुन्नी देवी अचेत हो गई थीं।
विज्ञापन