फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi road accident 12 people including an innocent child injured when bus hit bike and fell into ditch

Varanasi Accident: बाइक सवार को टक्कर मारते हुए गड्ढे में गिरी बस, मासूम समेत 12 लोग घायल

Tue, 16 Sep 2025 11:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:19 PM IST
सार

वाराणसी जिले के पनिहरी दनियालपुर के सामने सड़क हादसा हुआ। यहां बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बस गड्ढे में गिर गई। हादसा में मासूम समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
varanasi road accident 12 people including an innocent child injured when bus hit bike and fell into ditch
सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पनिहरी दनियालपुर के सामने मंगलवार की दोपहर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निजी बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। विपरीत दिशा से चल रही बस की टक्कर से बाइक सवार मासूम अभय भाई-बहन समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक भाग निकला। चौबेपुर पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


कादीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर निर्माणाधीन ब्रिज के चलते चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर अवागमन बंद होने के कारण बाबतपुर मार्ग पर चौबेपुर से पनिहरी होते हुए बीकापुर के रास्ते पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। निजी बसें उल्टी दिशा में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर आवागमन करती हैं।
विज्ञापन


चौबेपुर के चुकहां निवासी विकास राजभर (25) दोपहर में कपसेठी से अपनी बहन साधना (27) और भांजे अभय (5) को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। पनिहरी दनियालपुर के पास अचानक से विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। मामा, भांजा और बहन सड़क पर गिर गए। वहीं, बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार मोहांव निवासी राधेश्याम (35), संगीता देवी (37) निवासी चोलापुर, मोहम्मद सफी (56) निवासी दानगंज, रेशमा (32) निवासी जमुनीपुर, देवकुमार गुरवट समेत 12 लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी काे अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद छोड़ा गया।


थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। मासूम को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बस चालक और परिचालक की खोजबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed