फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi receives Smart City Innovation Award 3D Urban Spatial Digital Twin Project in bhuvaneshwar

UP: काशी को मिला स्मार्ट सिटी इनोवेशन अवॉर्ड, जानें थ्री-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन प्रोजेक्ट के बारे में

Sat, 06 Dec 2025 06:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 06:30 AM IST
सार

Varanasi News: इस सम्मान ने काशी को देश का पहला शहर बना दिया है, जहां व्यापक स्तर पर काशी का थ्री-डी प्रतिरूप तैयार कर विकास, सुरक्षा और सुविधा का नया खाका खींचा जा रहा है।

विज्ञापन
Varanasi receives Smart City Innovation Award 3D Urban Spatial Digital Twin Project in bhuvaneshwar
काशी को स्मार्ट सिटी इनोवेशन अवॉर्ड-2025 मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी को स्मार्ट सिटी इनोवेशन अवॉर्ड-2025 मिला। वाराणसी स्मार्ट सिटी को अपने अनोखे थ्री-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन प्रोजेक्ट के लिए भुवनेश्वर में आयोजित 19वीं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड में ये सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


ये अवार्ड जॉइंट सेक्रेटरी (साइबर) नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट केंद्र सरकार, मेजर जनरल मंजीत सिंह और विशेष सचिव इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ओडिशा सरकार ने पूर्व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, स्मार्ट सिटी के मुख्य प्रबंधक अमरेंद्र तिवारी और प्रोजेक्ट हेड डॉ. संतोष त्रिपाठी को शुक्रवार को भुवनेश्वर में दिया। लगभग 10 करोड़ की लागत से पूरे हुए इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में 9 महीने का समय लगा था।
विज्ञापन


काशी देश का पहला शहर बन गया है जहां 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का थ्री-डी जीआईएस (360 डिग्री मैपिंग) की गई है। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि वाराणसी पूरे नगर निगम क्षेत्र का 3-डी अर्बन स्पेशियल डिजिटल ट्विन बनाए जाने का कार्य लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (लिडार) तकनीकी के माध्यम से किया गया है। जिसमे लो फ्लाइंग एयरक्राफ्ट से हवाई सर्वे 23 घंटे से अधिक, सड़को पर गाड़ियों से 1838 लाइन किलोमीटर और गलियों में बैग पैग से 1055 लाइन किलोमीटर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन के उपयोग और फायदे
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि 3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन से काशी की इंच-इंच का हिसाब रखेगा, इस तकनीक का ग्राउंड रेज्युलेशन 4 सेंटीमीटर (4 सेमी के ऑब्जेक्ट) है। गंगा में आने वाले बाढ़ के लेवल के मुताबिक पहले से ही 3-डी मैपिंग ये बता देगा। 

बाढ़ से कौन-कौन से इलाके और इमारतों प्रभावित होंगे। जिससे प्रशासन पहले से ही सभी तैयारी कर लेगा। थ्री डी जीआईएस में गलियों से लगायत सड़को और भवनों की सटीक माप है। जिससे विकास की योजनाओं से जुड़ा कोई भी विभाग इस 3-डी मैपिंग के जरिये किसी स्थान पर जगह की उपलब्धता, उपयोगिता कार्य की सुगमता आदि का आकलन कर सकता है।

ये सम्मान इतिहास से प्राचीन, आध्यात्मिक धार्मिक और ऐतिहासिक नगर काशी को उसके मूल रूप में रखते हुए आधुनिक बनाने वाले योजना को मिला है, जो काशीवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है,और ये सम्मान उनको समर्पित है। - अक्षत वर्मा, पूर्व नगर आयुक्त

31 दिसंबर को हुई थी घटना

सुनवाई के दौरान पुलिस आयुक्त वाराणसी के अधिवक्ता ने कहा कि जिस चीनी मांझे से याचिकाकर्ता के पुत्र की मौत हुई थी। उस चीनी मांझे के उपयोगकर्ताओं को नहीं खोजा जा सका। 31 दिसंबर को विवेक अपनी मां के साथ जा रहा था। चीनी मांझे से उसकी गर्दन कट गई थी और इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू में मौत हो गई थी। मां श्यामलता ने याचिका दायर कर सरकार और पुलिस की नीतियों को जिम्मेदार बताया। बिक्री, खरीद, उपयोग और भंडारण पर लागू प्रतिबंध को प्रभावी बनाने और सरकार से मुआवजे की मांग कि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed