सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को वाराणसी ने लखनऊ और सोनभद्र को हरा दिया। लखनऊ को 16-14 और सोनभद्र को 18-9 स्कोर से हराकर वाराणसी सेमीफाइनल में पहुंचा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से बलरामपुर में चल रही इस प्रतियोगिता में काशी की राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने शुरू से लखनऊ के खिलाफ तेज आक्रमण किया। दूसरे हाफ में लखनऊ की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वाराणसी की डिफेंस लाइन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने की सीटी बजी उस समय वाराणसी की टीम 16-14 गोल से आगे थी। शाम के सत्र में भी टीम ने खेल शुरू किया। राष्ट्रीय खिलाड़ियों से भरी वाराणसी की टीम ने सोनभद्र की टीम को हर क्षेत्र में पीछे छोड़ा। वाराणसी की ओर से काजल पटेल, मानसी यादव, स्नेहा चौहान, अनीशा सिंह, प्रीति यादव, आकांक्षा पाल, सुरम्या पाठक, प्रीति पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया।