फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi reached final defeating Prayagraj division handball events also held cricket

Sports : हैंडबॉल में प्रयागराज मंडल को 15-8 से हराकर वाराणसी फाइनल में पहुंची, वाराणसी में हुईं प्रतियोगिताएं

Thu, 05 Dec 2024 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 05:33 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया गया।

विज्ञापन
Varanasi reached final defeating Prayagraj division handball events also held cricket
मुरादाबाद में महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता में खेलती बस्ती और अयोध्या मंडल की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी मंडल की महिला हैंडबॉल टीम का विजय रथ भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर राज्य महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में सरपट दौड़ा। मुरादाबाद के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में वाराणसी मंडल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रयागराज मंडल को 15-8 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


मैच शुरू होते ही वाराणसी मंडल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमा यादव की अगुवाई में राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना यादव और प्रीति यादव ने आक्रमण शुरू कर दिया। सात मिनट के अंदर ही 4-0 लीड ले ली। प्रयागराज मंडल की टीम ने कुछ काउंटर अटैक करने का प्रयास किया, लेकिन वाराणसी सताक्षी व काजल के सामने उनकी अधिक नहीं चली। पहले हाफ में स्कोर 8-3 रहा। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने बाएं और दाएं से प्रयागराज मंडल के गोल मुख पर हमले किए। लंबी सीटी बजने तक स्कोर वाराणसी मंडल के पक्ष में 15-8 रहा। रेशमा यादव ने तीन, नैना यादव, प्रीति यादव, सताक्षी, सुमन व शिवांगी पांडेय ने दो-दो और काजल व सोहनी ने एक -एक गोल किया। सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने लखनऊ मंडल को 18-9 गोल से पराजित किया। वाराणसी मंडल की टीम में विकास इंटर कॉलेज की आठ छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं 7 से होंगी शुरू
क्षेत्रीय खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं सात से 16 दिसंबर तक कराई जाएंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिगरा में सात दिसंबर को जूनियर बालक बॉक्सिंग, 11 को जूनियर बालक व बालिका जिम्नास्टिक, 12 से 15 दिसंबर तक जूनियर बालक क्रिकेट, 13 से 14 दिसंबर तक जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता होगी।

डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में 11 दिसंबर को जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स और जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। 5 से 16 दिसंबर तक जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता होगी। इच्छुक प्रतिभागी खेल प्रशिक्षकों से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। 

कुश्ती में महादेव पीजी कालेज और सीएट पीजी कॉलेज चैंपियन
दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता नैपुरा अखाड़ा में हुई। फ्री स्टाइल कुश्ती के पुरुष वर्ग के 57 किग्रा में राहुल यादव, 61 किग्रा में शिवपाल यादव, 65 किग्रा में विकास यादव, 70 किग्रा में रोहित कुमार यादव, 74 किग्रा में शंकर यादव, 79 किग्रा में राजू यादव, 86 किग्रा में बंशीधर यादव, 92 किग्रा में राघवेंद्र सिंह यादव, 97 किग्रा में विशाल यादव ने स्वर्ण जीता। 

ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग में 55 किग्रा में प्रिंस यादव, 60 किग्रा में नितिश कुमार गुप्ता, 67 किग्रा में मनोहर यादव, 77 में किग्रा अमित कुमार यादव और 87 किग्रा में अरविंद यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महिला वर्ग में 50 किग्रा में सुधा यादव, 53 किग्रा में अंशु यादव, 55 किग्रा में मोनिका यादव, 57 किग्रा में रागिनी पासवान, 59 किग्रा में आयुषी यादव, 62 किग्रा में अंजली जायसवाल, 65 किग्रा में साधना शुक्ला, 68 किग्रा में अर्चना यादव और 76 किग्रा में निधि सिंह ने स्वर्ण जीता। 

फाइनल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में महादेव पीजी कालेज चैंपियन रहा। महिला वर्ग में सीएट पीजी कॉलेज चैंपियन रहा। मुख्य अतिथि प्रो. ओमशंकर, विशिष्ट अतिथि प्रो. विक्रम दवास और समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार रहे। आयोजन सचिव डॉ. सरवन कुमार यादव रहे। 

Varanasi reached final defeating Prayagraj division handball events also held cricket
मेडल और ट्राॅफी के साथ अशोका इंस्टीट्यूट के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

अशोका इंस्टीट्यूट के छात्रों ने प्रयागराज में जीता मेडल
अशोका इंस्टीट्यूट के छात्रों ने लिट्रेरी और टेक्निकल स्पोर्ट्स फेस्ट में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रयागराज में डॉ. अब्दुल कलाम इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कॉलेज के स्टेट लेवल स्पोर्ट्स फेस्ट में अशोका के बीटेक, एमबीए, बीफार्मा के 104 छात्रों ने भाग लिया। 

फोटोग्राफी में बेस्ट शॉट ऑन द स्पॉट में बीटेक के आदित्य दुबे, इनोक्वेस्ट में स्वामी चरण सिंह और दीपक सिंह को गोल्ड मेडल दिए गए। रिले रेस में स्नेह लता, ग्रेसी पांडेय, सुप्रिया यादव, जान्हवी सिंह को गोल्ड मेडल मिला। 100 और 200 मीटर रिले रेस में स्नेहलता वर्मा को गोल्ड मिला। वॉलीबॉल में सिमरन, रिया, ऋतिका, निवेदिता, सेजल, प्रगति, आकृति, कोमल और सोनम ने सिल्वर मेडल जीता। 

रोबो वॉर में सिमरन, सोनू, दिवाकर, आदित्य को सिल्वर, रोबो सूमो में समर्थ रॉव, प्रविन, सोबरत, ऋतिका को ब्रॉन्ज मेडल मिला। शॉट पुट में स्नेहलता और जेवलिन थ्रो में तान्या को कांस्य पदक मिला। सेंटर प्रेसिडेंट डॉ. शर्मिला सिंह और बाकी सदस्यों ने टीम को बधाई दी। अशोका के चेयरमैन इंजीनियर अंकित मौया और सदस्यों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

26 की उम्र में 23 पदक, अब विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मान बढ़ाएंगी यशस्विनी
विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता हांगकांग में 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक खेली जाएगी। जिला ताइक्वांडो संघ के सत्यवर्धन सिंह ने बताया कि यशस्विनी पूम्से कैडेट वर्ग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वह यूपी टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

कोच चंद्रभान पटेल ने बताया कि पुआरीकला की रहने वाली नौवीं की छात्रा यशस्विनी सिंह सात साल की उम्र से प्रशिक्षण ले रही हैं। अब तक 26 मुकाबले खेलकर 23 पदक जीत चुकी हैं। यशस्विनी रोज घर से साइकिल चलाकर 10 किलोमीटर दूर जगदीशपुर एकेडमी आती हैं। रोज तीन घंटे अभ्यास करती हैं। वह राष्ट्रीय के अलावा चार अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीत चुकी हैं। 

2021-22 में ऑस्ट्रेलिया ओपन में स्वर्ण पदक जीता है। प्रथम माउंट एवरेस्ट नेपाल के पोखरा में 2022 में व्यक्तिगत और युगल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। विश्व चैंपियनशिप में एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर की आठ प्रतियोगिता खेलकर वह छह स्वर्ण, दो रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं। राज्यस्तरीय में 15 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

Varanasi reached final defeating Prayagraj division handball events also held cricket
मेडल के साथ पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मेडल पहनाकर और मुंह मीठा कर किया खिलाड़ियों का स्वागत
तृतीय राज्य स्तरीय क्वान की-डो चैंपियनशिप में 11 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का डुओ एकेडमी सदस्यों ने स्वागत किया। डॉ. निशांत सिंह, अमन वर्मा, शशांक श्रीवास्तव, सौरभ जायसवाल और अंकिता जेटली ने खिलाड़ियों का मुंह मीठा कर सभी को मेडल पहनाए। प्रतियोगिता 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक शारदा यूनिवर्सिटी में हुई। डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों के 11 पदक जीते। 

इनमें 6 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य शामिल रहे। सब-जूनियर अंडर 32 किलो में सनी जेटली बेनवंशी, अंडर 35 किलो श्रेयांश कुमार गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 35 किलो में नैतिक प्रजापति ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं कैडेट वर्ग में अंडर 43 किलो में सुहानी पटेल ने स्वर्ण, अंडर 39 किलो में काव्य और अंडर 47 किलो में ज्ञानेश्वरी पाठक ने कांस्य पदक जीता। 

जूनियर वर्ग में अंडर 50 किलो आदित्य दवे और सीनियर वर्ग में अंडर 51 किलो इशिका गुप्ता, उत्कर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही अंडर 48 किलो में शिवानी शर्मा, अरविंद मौर्य ने कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। डुओ एकेडमी कोच उमेश केशरी ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 3 से 5 जनवरी तक इंदौर पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Varanasi reached final defeating Prayagraj division handball events also held cricket
जीत का जश्न मनाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

हॉकी : हैट्रिक के साथ आठ गोल करने वाले रौनक ने विकास क्लब को दिलाई ट्रॉफी
विकास क्लब ने जिलास्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में सनशाइन क्लब को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। 14वें मिनट में ईशान पटेल ने गोल कर विकास क्लब को 1-0 की बढ़त दिलाई। सनशाइन क्लब के रौनक, समीर कुमार और करण पटेल के प्रयास को विकास क्लब ने विफल किया। 18वें मिनट में सनशाइन क्लब को सफलता मिली। 

सगीर अहमद के पास पर रौनक ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में मोनू गौंड के पास पर समीर कुमार ने शानदार गोल कर विकास क्लब को 2-1 से खिताबी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

अंशु शर्मा, रितेश वर्मा, सगीर अहमद, शुभम पटेल और रजत ने शानदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता में हैट्रिक सहित आठ गोल करने वाले रौनक कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कोच इदरीश अहमद ने संचालन किया।

10 दिसंबर से शुरू होगी वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता
68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वाॅलीबाॅल अंडर-14 की प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर ग्राउंड पर खेली जाएगी। देश भर की 45 टीमों के 1080 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर आएंगे। उद्घाटन मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे आयुक्त ऑडिटोरियम सभागार में किया जाएगा। 

फाइनल में पहुंचा बनारस क्रिकेट क्लब
स्वर्गीय महेंद्र सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बनारस क्रिकेट क्लब ने शिवपुर क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अरशद अहमद की शानदार गेंदबाजी को देख मैन ऑफ द मैच चुना गया। शिवपुर क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी और आठ विकेट खोकर 191 रन बनाए। जवाब में बनारस क्रिकेट क्लब ने सात विकेट खोकर 193 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। 

राज्य स्तरीय कुश्ती का चयन ट्रायल 6 और 7 दिसंबर को

खेल विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 13 से 15 दिसंबर तक आगरा में सब जूनियर बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन राज्य स्तरीय कुश्ती होगी। बनारस मंडल कुश्ती टीम का हिस्सा बनने के लिए जनपद स्तर पर 6 दिसंबर और मंडल स्तर पर 7 दिसंबर को ट्रायल होगा। इसमें सुबह 8 से 9 बजे तक वजन और 10 बजे से चयन ट्रायल संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed